लाइव न्यूज़ :

जोड़ों का दर्द, बीपी, मोटापे, सेक्स समस्या, कब्ज का काल हैं अरबी के पत्ते, उबालकर यह चीज मिलाकर खायें, 2 दिन में दिखेगा असर

By उस्मान | Updated: February 19, 2019 16:13 IST

अधिक फाइबर और कम कैलोरी होने की वजह से यह वजन घटाने का काम करती है। इसके अलावा अरबी के पत्ते आंखों की रौशनी बढ़ाने, पाचन क्रिया को दुरुस्त करने, कैंसर से बचाने, दिल को स्वस्थ रखने और खून की कमी से भी बचाने में सहायक हैं। 

Open in App

अरबी की सब्जी और अरबी के पत्तों के पकौड़े स्वाद में जितने जबरदस्त हैं, उतने ही इसके स्वास्थ्य फायदे भी हैं। अरबी के पत्ते बेहतरीन औषधि के रूप में भी काम कर सकती हैं। इसमें विटामिन सी और ई के अलावा पोटेशियम, मैग्‍नेशियम, कैल्शियम और फॉलेट मौजूद होता है। इतना ही नहीं यह हरे पत्ते एंटीऑक्सीडेंट का भी भंडार हैं। 

आसानी से मिल जाने के बावजूद अरबी बहुत अधिक लोकप्रिय सब्जी नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपके शरीर को ताकत मिलती है। अधिक फाइबर और कम कैलोरी होने की वजह से यह वजन घटाने का काम करती है। इसके अलावा अरबी के पत्ते आंखों की रौशनी बढ़ाने, पाचन क्रिया को दुरुस्त करने, कैंसर से बचाने, दिल को स्वस्थ रखने और खून की कमी से भी बचाने में सहायक हैं। 

1) आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायकअरबी के पत्तों में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

2) जोड़ों के दर्द को दूर करने में मददगारअगर आपके जोड़ों में ज्यादा दर्द रहता है तो ऐसे में आपको रोजाना अरबी पत्ते का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपको दर्द में काफी राहत मिलेगी।

3) ब्लड प्रेशर रखते हैं कंट्रोलअरबी के पत्ते ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। इसके सेवन के कारण आपको तनाव की भी समस्या नहीं होती है।

4) वजन घटाने में सहायक वजन कम करने के लिए भी यह काफी कारगार है। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं जिससे वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

5) कब्ज और अपच का करते हैं नाश पेट से जुड़ी परेशानी को भी दूर करता है यह। अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्‍या है तो अरबी के पत्‍ते आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। अरबी के पत्‍ते को डंठल के साथ पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

6) एसिडिटी से दिलाते हैं आरामएसिडिटी के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या हो तो अरबी के पत्ते फादेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए इसके पत्ते को डंठल के साथ लेकर पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें।

7) सेक्स समस्याओं का करते हैं नाशयदि कोई पुरुष नपुंसकता से ग्रस्त है, तो उन्हें अरबी के पत्ते की सब्‍जी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह सेक्सुअल पावर बढ़ाने के साथ ही स्पर्म काउंट बढ़ाते हैं। नपुंसकता दूर करने के लिए इसके उबले हुए पत्तों में नमक मिलाकर खाएं, लाभ होगा। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडसेक्सघरेलू नुस्खेडायबिटीजवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब