लाइव न्यूज़ :

Anar ke fayde: रोजाना खायें सिर्फ 1 अनार, कैंसर, डायबिटीज, फ्लू, खून की कमी जैसे 10 बीमारियों से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: February 3, 2021 15:11 IST

अनार के फायदे : अनार में वो सभी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं

Open in App
ठळक मुद्देअनार में शरीर के लिए सभी पोषक तत्व मौजूदविटामिन और फाइबर का भंडार है अनारखून की कमी और इम्यूनिटी बढ़ाता है अनार

अनार एक ऐसा फल है जिसमें फ्लू से बचाव से लेकर गंभीर बीमारियों से लड़ने तक की क्षमता है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर अनार दर्द और सूजन का कारण बनने वाले कारकों को खत्म कर सकता है। 

अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। चलिए जानते हैं रोजाना एक अनार खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। 

वायरस और फ्लू से बचाने में सहायक अनार का रस, बीज और यहां तक कि उनके छिलके भी शरीर को रोगों से बचा सकते हैं। विशेष रूप से अनार का रस मुंह की समस्याओं से लड़ता है। इसके अलावा अनार का रस विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है और यह फ्लू के खिलाफ काफी सुरक्षा प्रदान करता है।

उच्च रक्तचाप को करता है कमअनार के एंटीऑक्सीडेंट गुण उच्च रक्तचाप को सफलतापूर्वक कम कर सकते हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि जो लोग इन चीजों से पीड़ित हैं, उन्हें प्रति दिन कम से कम 240 मिलीलीटर रस पीना चाहिए। 100 ग्राम अनार में 236 ग्राम पोटैशियम होता है, कुछ ऐसा जो हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य और दिल के कार्य को बनाए रखने में मदद करता है।

पाचन समस्याओं में करता है सुधारक्रोहन डिजीज से जूझ रहे लोगों को पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके परिणामस्वरूप भूख कम हो जाती है और वजन कम हो जाता है। इसका कारण पेट के अंदर बैक्टीरिया का निर्माण है जो गंभीर सूजन का कारण बनता है। अनार का सेवन उन बैक्टीरिया के खिलाफ काम करता है।

याददाश्त को बनाता है मजबूतअनार के सेवन से याददाश्त मजबूत बन सकती है। अनार मस्तिष्क में अधिक न्यूरॉन्स बनाने में मदद करता है। इसका मतलब यह नहीं है कि यह अल्जाइमर का इलाज कर सकता है लेकिन इसका सीधा सा मतलब है कि कम उम्र में अनार का सेवन करने से आश्चर्यजनक फायदे हो सकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायकरोजाना एक अनार खाने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। ये फल ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकता है, जो डायबिटीज का मुख्य कारण है। यह खराब प्रकार के कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और रक्त शर्करा के स्तर को कम बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, शुगर के रोगियों को अनार के बहुत अधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि शुगर की मात्रा होती है। 

हड्डियों के स्वास्थ्य में करता है सुधारएक अध्ययन में पाया गया कि अनार के बीज का तेल जोड़ों में राहत दे सकता है। इस फल के एंटीऑक्सिडेंट गठिया से सफलतापूर्वक कैसे लड़ सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, इसका उपयोग कोई भी व्यक्ति अपनी हड्डियों की शक्ति और कार्य को बढ़ाने के लिए कर सकता है। यह 2016 के एक अध्ययन में साबित हुआ, जहां प्रतिभागियों को रोजाना 200 मिलीलीटर अनार का रस दिया गया। 

कैंसर से करता है बचावअनार में फ्लेवोनॉइड्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है। फ्लेवोनॉइड्स कैंसर रोधी होता है। कैंसर से बचाव के लिए अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। जिन्हें कैंसर है उनके लिए भी अनार का जूस फायदेमंद है। इसे खाने से पीएसए का स्तर घट जाता है और कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है।

कॉलेस्ट्रोल करता है कमअनार खाने से शरीर में कॉलेस्ट्रोल नहीं बनता। हार्ट अटैक के ज्यादातर मामले कॉलेस्ट्रोल के कारण ही होते हैं। कॉलेस्ट्रोल दिल की धमनियों में फैट को जन्म देता है और धीरे-धीरे यह फैट ब्लॉकेज बन जाता है। इसकी वजह से दिल तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब