लाइव न्यूज़ :

Covid-19 diet tips: कोरोना संकट में दूध के साथ खायें बासी रोटी, शरीर बनेगा मजबूत, ब्लड प्रेशर, शुगर, तनाव से मिलेगी मुक्ति

By उस्मान | Updated: October 20, 2020 12:03 IST

बासी रोटी खाने के फायदे : ग्रामीण इलाकों में बासी रोटी को दूध के साथ खाया जाता है, माना जाता है कि यह मिश्रण शरीर को ताकत देता है

Open in App
ठळक मुद्देमाना जाता है कि यह मिश्रण शरीर को ताकत देता हैइससे शरीर में रक्त के प्रवाह को संतुलित बनाए रखने में बहुत मदद मिलती हैइससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मिलता है

बासी खाना अधिकतर लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। बेशक कुछ चीजें बासी होने के बाद खराब हो जाती है लेकिन रोटी एक ऐसी चीज है, जो बासी होने पर और ज्यादा पौष्टिक हो जाती है। बासी रोटी खाने से सेहत को अनगिनत फायदे हो सकते हैं।

ग्रामीण इलाकों में दूध के साथ बासी रोटी खाना सबका पसंदीदा नाश्‍ता होता है और गांव के लोगो में एनर्जी बहुत होती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसी कई छोटी-मोटी बीमारियां हैं, जिनका एकमात्र इलाज बासी रोटी है। चलिए जानते हैं बासी रोटी खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। 

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

बासी रोटी का सेवन शरीर में रक्त के प्रवाह को संतुलित बनाए रखने में बहुत मदद मिलती है। यदि आपको भी अक्सर रक्तचाप से संबंधित परेशानियां होती रहती हैं, तो बासी रोटी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी को मिक्स करके खाने से आपका रक्तचाप सामान्य बना रहेगा।

गैस से मिलती है राहत

अगर आपको एसिडिटी से संबंधित कोई भी परेशानी रहती है, तो आप बासी रोटी का सेवन करना चाहिए। एसिडिटी कई कई कारण हो सकते हैं। इसका सबसे अच्छा इलाज बासी रोटी है। रोजाना सुबह बासी रोटी को दूध के साथ खाने से आपको गैस से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा बासी रोटी खाने से शुगर भी कंट्रोल में रहता है जिससे हमें डायबिटीज का खतरा नहीं रहता है।

तनाव होता है दूर

यदि आपको भी किसी प्रकार का तनाव रहता है, या फिर अफसर आपका पेट खराब रहने लगा है तो आपको बासी रोटी खाना शुरू कर देना चाहिए। सुबह बासी रोटी को दूध के साथ खाने से तनाव की समस्या खत्म होने लगती है।

वर्कआउट करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन

बासी रोटी सेहत बनाने वालों के लिए भी फायदेमंद है। कई फिटनेस सेंटर और जिम में एक्सरसाइज के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है।

दुबले लोगों के लिए फायदेमंद

कई बार कुछ लोग काफी दुबले होते हैं। अगर आप दुबलेपान से निजात पाने के लिए बासी रोटी खाएं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मिलता है और दुबलेपन से राहत मिलती है।

एनर्जी मिलती है

यदि आप अपने आहार में संपूर्ण पोषक तत्वों का सेवन नहीं कर पाते तो आपके शरीर में कमजोरी आती है। यदि आप स्फूर्ति और ताजगी बनाएं रखना चाहते हैं तो बासी रोटी को अपने नाश्ते में शामिल करें। हर रोज कम से कम एक बासी रोटी खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है और आप पूरे दिन स्फूर्ति महसूस करते हैं।

ब्लड ग्लूकोज रहता है कंट्रोल

डायबिटीज के रोगियों के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो सुबह के समय बासी रोटी को दूध के साथ खाना चाहिए इससे आपके शरीर में ब्लड ग्लूकोज का लेवल मेंटेन रहता है।

इस बात का रखें ध्यान

किसी भी चीज का संतुलित सेवन शरीर को फायदा देता है। ऊपर बताई गई समस्याओं से राहत पाने के लिए सिर्फ बासी रोटी खाना फायदेमंद नहीं है, उसके साथ आपको हेल्दी लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज का भी ध्यान रखना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब