लाइव न्यूज़ :

सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, मेहंदी से होते हैं ये 10 स्वास्थ्य फायदे

By उस्मान | Updated: May 7, 2018 11:16 IST

मेहंदी आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती है। इसके स्वास्थ्य के लिए भी कई लाभ हैं। मेहंदी एक ऐसा कुदरती पौधा है, जिसके पत्‍तों, फूलों, बीजों एवं छालों में कई औषधीय गुण समाए हैं।

Open in App

सोनम कपूर की शादी का फंक्शन शुरू हो गया है। शादी का पहला कार्यक्रम अभिनेता अनिल कपूर के घर रखा गया। जहां तमाम फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर सोनम कपूर के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। सोनम ने मेहंदी फंक्शन को खूब एन्जॉय किया। भारत में पुराने समय से ही मेहंदी का इस्तेमाल होता आया है। इसमें कोई शक नहीं है कि मेहंदी से हाथों की खूबसूरती बढ़ती है। सोलह शृंगारों में मेहंदी भी एक है। किसी दुल्‍हन का श्रृंगार मेहंदी बगैर अधूरा ही लगता है। त्योहारों और उत्‍सवों के पहले दिन सुहागिन महिलाओं के लिए हथेलियों पर मेहंदी का श्रृंगार, सुंदरता एवं सौम्‍यता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेहंदी आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती है। इसके स्वास्थ्य के लिए भी कई लाभ हैं। मेहंदी एक ऐसा कुदरती पौधा है, जिसके पत्‍तों, फूलों, बीजों एवं छालों में कई औषधीय गुण समाए हैं। चलिए जानते हैं मेहंदी से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य फायदे होते हैं। 

1) खाने के कीटाणु होते हैं नष्ट

मेहंदी के पत्‍तों में ऐसे तत्‍व पाए जाते हैं, जो खाने की चीजों को दूषित करने वाले कीटाणुओं को नष्‍ट कर सकते हैं। इसलिए हाथों में मेहंदी लगाने का बड़ा फायदा यह होता है कि इस तरह के कीटाणु खाने की चीजों पर अपना कोई प्रभाव नहीं डालते हैं। 

2) ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

हाई बीपी से पीड़ित लोगों के तलवो और हथेलियों पर नियमित रूप से मेहंदी का लेप लगाने से उन्हें फायदा होता है। इससे अनिद्रा दूर होती है और ब्लड प्रेशर नॉर्मल होने लगता है।

3) नकसीर होती है बंद

मेहंदी के ताजा हरे पत्तों को पानी के साथ पीसकर लेप करने से अधिक लाभ होता है। इससे गर्मी की जलन से आराम मिलता है। तलवों पर लेप करने से नकसीर बंद हो जाती है। 

4) पीलिया में उपयोगी

आयुर्वेद के अनुसार, मेहंदी की छाल का प्रयोग पीलिया, बढे़ हुए जिगर और तिल्‍ली, पथरी, जलन, कुष्‍ठ और चर्म रोगों में किया जाता है। 

5) सर्दी-खांसी और जुकाम में लाभदायक

मेहंदी के पत्‍ते सिरदर्द, खांसी, जुकाम, खुजली, कुष्‍ठ रोग, नेत्र, तिल्‍ली तथा मासिक धर्म संबन्‍धी रोग में लाभकारी होते हैं। 

यह भी पढ़ें- ऐसे करें केले का इस्तेमाल, मच्छरों के काटने से नहीं होगी खुजली

6) फटी एड़ियों को करे कोमल

मेहंदी के चूर्ण में जरा सा नींबू का रस मिलाकर हाथों एवं पैरों के नाखूनों पर इसका लेप करने से नाखूनों का खुरदरापन समाप्‍त हो कर उन में चमक आती है। इसके अलावा पैरों में जलन और एड़ियों के फटने पर भी यह लेप लाभप्रद है। 

7) माउथ अल्सर में आराम

मुंह के छालों और गले की सूजन में मेहंदी के पत्‍तों के काढ़े से कुल्‍ला करने से लाभ होता है। मेहंदी के पत्‍तों के रस के साथ मिश्री मिलाकर सेवन करने से पेशाब साफ आता है। 

8) जलन में मिलता है आराम

स्किन पर मेहंदी का ठंडा प्रभाव पड़ता है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जिनका ठंडा प्रभाव पड़ता है। जली हुई त्वचा पर जब मेहंदी का लेप लगाया जाता है, तो जलन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

  

9) एंटी बैक्टीरियल गुण

आप मेहंदी का एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल पेस्ट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल हेयर ग्रोथ के लिए भी कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खरबूज खाने से इन 8 बीमारियों का होता है सफाया

10) टीबी का इलाज

मेहंदी को टीबी के इलाज के लिए बेहतर माना जाता है। मेहंदी के रस का टीबी के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि टीबी के इलाज के लिए इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

(फोटो- पिक्साबे, सोशल मीडिया) 

टॅग्स :सोनम कपूरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब