लाइव न्यूज़ :

किडनी की पथरी गलाकर बाहर निकालने के साथ वायरल फीवर को जड़ से खत्म कर सकते हैं ये हरे पत्ते

By उस्मान | Updated: March 31, 2019 12:37 IST

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी कैंसर, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण होते हैं। जिस वजह से यह पौधा मोटापे, डायबिटीज, त्वचा रोग, कैंसर, सर्दी, जुकाम, फ्लू, भूख में कमी, गैस, एसिडिटी, पेट में ऐंठन, दस्त, कब्ज, किडनी डिजीज, पेट के कीड़े, मस्से जैसे रोगों से बचाने में सहायक है। 

Open in App

तुलसी के पौधे को भारत में सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। यह पौधा औषधीय गुणों का भंडार है। आयुर्वेद में तुलसी का इस्तेमाल सदियों से कई गंभीर रोगों के इलाज में किया जा रहा है। तुलसी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी, विटामिंस, इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। 

इसके अलावा तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी कैंसर, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण होते हैं। जिस वजह से यह पौधा मोटापे, डायबिटीज, त्वचा रोग, कैंसर, सर्दी, जुकाम, फ्लू, भूख में कमी, गैस, एसिडिटी, पेट में ऐंठन, दस्त, कब्ज, किडनी डिजीज, पेट के कीड़े, मस्से जैसे रोगों से बचाने में सहायक है। 

1) सर्दी, जुकाम और फ्लू का रामबाण इलाजस्वास्थ्य गुणों का भंडार तुलसी के पौधे का इस्तेमाल करके आप सर्दी-खांसी, जुकाम और फ्लू से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों को गर्म पानी या दूध में मिलाकर पी सकते हैं।

2) सिरदर्द और माइग्रेन से राहतआज काम का तनाव लोगों में इस कदर है कि सिरदर्द व माइग्रेन की समस्या होना आम सी बात हो गई है। ऐसे में लोग कई तरह के पेनकिलर खाने शुरु कर देते हैं लेकिन इन दवाइयों के साइड इफेक्ट्स भी बहुत होते हैं। इसकी जगह पर अगर आप तुलसी वाला दूध पीएं आपको बिना किसी तरह के साइड इफेक्ट तुरंत आराम मिलेगा।

3) स्ट्रेस व डिप्रेशनबिजी शैड्यूल के चलते तनाव की समस्‍या बहुत आम हो गई है लेकिन गर्म दूध में तुलसी मिलाकर पीने से नर्वस सिस्‍टम रिलैक्‍स होता है। यह स्ट्रेस हार्मोन को नियंत्रि‍त कर एंजाइटी और डिप्रेशन से बचाता है, जिससे व्‍यक्ति का तनाव अपने आप कम हो जाता है।

4) फ्लू से बचावबदलते मौसम के कारण अक्सर आप वायरल इन्फेक्शन या फ्लू के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में वायरल इंफैक्शन या फ्लू को दूर करने के लिए दूध में तुलसी, लौंग और काली मिर्च को उबालकर ठंडा कर लें। इस दूध का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आपकी इन समस्याओं को दूर करता है।

5) बुखार में फायदेमंदतुलसे के हरे पत्ते बुखार का इलाज करने में मददगार होते हैं। इसमें मलेरिया के आम संक्रमण के कारण होने वाले बुखार का इलाज करने की क्षमता होती है। बुखार होने पर आधा लीटर पानी में थोड़ी सी तुलसी की पत्तियां और इलाइची पाउडर को मिलाकर पीना चाहिए।  

6) हार्ट प्रॉब्लम से भी होता है बचावदिल की बीमारी से ग्रस्‍त लोग या वे लोग जिन्हें होने की संभावना हो, तो ऐसे लोगों को रोज सुबह खाली पेट दूध और तुलसी का सेवन करना चाहिए। इससे हार्ट प्रॉब्लम्स कम हो जाती है।

7) कैंसर से बचाने में सहायकएंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स, पौष्टिक खनिज तत्व और एंटीबायोटिक के गुणों से भरपूर तुलसी वाले दूध का सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। रोजाना सुबह शाम नियमित रूप से तुलसी वाला दूध पीने से आप कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचे रहते हैं।

8) किडनी की पथरी में असरदारखराब खानपान और जीवनशैली की वजह से भारत में किडनी डिजीज रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अगर किसी व्‍यक्ति को किडनी में स्‍टोन होने की शुरूआत हुई है, तो उसे दूध और तुलसी का सेवन करना चाहिए, इससे किडनी का स्‍टोन धीरे-धीरे गलने लगता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब