लाइव न्यूज़ :

सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी के फायदे : कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी, गठिया जैसे 10 रोगों से बचाव कर सकता है अजवाइन का पानी

By उस्मान | Updated: March 10, 2021 15:29 IST

अजवाइन के फायदे : पेट के रोगों में कारगर है अजवाइन, जानिये कैसे बनाया जाता है इसका पानी

Open in App
ठळक मुद्देपेट की समस्याओं के लिए बेहतर चीज है अजवाइनसेहत के लिए लाभदायक पोषक तत्वों का खजाना है अजवाइनवजन कम करने भी सहायक है अजवाइन

हल्दी, मिर्च और धनिया जैसे मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि इनके स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे भी होते हैं। ऐसा ही एक मसाला अजवाइन है, जो कई तरह से सेहत के लिए लाभदायक है। 

अजवाइन एक ऐसा मसाला है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के कामकाज के लिए जरूरी हैं। ऐसा माना जाता है कि अजवाइन का पानी पीने से आपको मोटापा कम करने से लेकर कई तरह की समस्याओं से राहत मिल सकती है। चलिए जानते हैं इसके फायदे। 

पेट दर्द से राहत के लिएअजवाइन का पानी पीने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है। अगर आपके बच्चे को पेट दर्द होता है, तो पानी में अजवाइन डालकर गर्म कर लें और ठंडा होने पर पिलाएं। इससे आराम मिल सकता है। 

गैस से मिलती है राहतगैस की समस्या इस पानी को पीने से ठीक होती है। अगर आपको गैस की समस्‍या रहती हैं तो यह पानी आपके लिए रामबाण है। इसे पीने से गैस की समस्‍या ठीक होती है।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायकअजवाइन में नियासिन और थायमोल भरपूर मात्रा में होते हैं और साथ ही साथ कई विटामिन्स भी पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं। अजवाइन ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है जो हृदय के लिए अच्छा है।

पीरियड में देता है आरामअजवाइन एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल पीरियड्स की समस्याओं में राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इस दौरान महिलाओं को अजवाइन का पानी पीना चाहिए। इससे आपको ऐंठन और दर्द से राहत मिल सकती है। 

एसिडिटी के लिए  की समस्या बहुत आम है। एसिडिटी वो अवस्था होती है, जिसमे अत्यधिक मात्रा में पेट में एसिड या अम्ल का स्त्राव होता है। एसिडिटी की वजह से उदर में जलन या फिर खट्टी डकार आने की समस्या हो सकती है। अजवाइन का पानी एसिडिटी में काफी फायदेमंद है।

यूरिन इंफेक्शन में सहायकमहिलाएं यूरिन इंफेक्‍शन आम समस्या है। अजवाइन का पानी पीने से इस समस्‍या से निजात पाई जा सकती हैं। इसके अलावा इसके सेवन से गले की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है। 

मुंह की बदबू के लिएमुंह की बदबू इसे लेने से ठीक हो सकती है। गलत खान-पान की वजह से कई बार गले में दर्द और मुंह से बदबू आने लगती है। लेकिन अजवाइन का पानी पीने से मुंह से बदबू ठीक हो जाती है।

वजन कम करने में सहायकअजवाइन का पानी पीने से वजन को कम किया जा सकता है। अजवाइन बीज चयापचय की दर में वृद्धि करते हैं, जिसके परिणामस्‍वरूप वसा जलता है। अजवाइन को रात को गिलास भर पानी में भिगो दें। सुबह इस गिलास में एक चम्‍मच शहद मिलाएं और इसका सेवन करें। 

स्‍तनपान के समय अजवाइन के पानी के फायदेस्‍तनपान कराने के दौरान अजवाइन और सौंफ बीज के पानी का उपयोग लाभकारी होता है। अजवाइन और सौंफ के गुणों के कारण यह गर्भाशय को साफ करने और दूध उत्‍पादन में वृद्धि करने में मदद करता है। इस प्रकार अजवाइन के पानी के साथ कई स्‍वास्‍थय लाभ प्राप्‍त किये जा सकते हैं।

अजवाइन का पानी बनाने का तरीकादो चम्मच भुने हुए अजवाइन को एक कप पानी में भिगोयें और रात भर के लिए छोड़ दे। अगली सुबह इस पानी को उबाल लें और छान लें। फिर इस पानी को ठंडा कर ले और खाली पेट सुबह सुबह इसका सेवन करें। अजवाइन का सेवन फायदेमंद है और इसका पानी पीने से काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब