लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता पहुंची खतरनाक स्तर पर, अगले दो दिनों में और खराब हो सकते हैं हालात

By भाषा | Updated: December 18, 2018 20:51 IST

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 रहा जो कि ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में आता है।

Open in App

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को और भी खराब होकर ‘ बेहद खराब श्रेणी’ में दर्ज की गई। अधिकारियों ने आशंका जाहिर की है कि अगले दो दिनों में प्रदूषण स्तर में और बढ़ोतरी होगी। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 रहा जो कि ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में आता है।

100 से 200 तक के एक्यूआई को ‘मध्यम’, 201 से 300 तक के एक्यूआई को ‘खराब’, 301 से 400 तक को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है। 

केंद्र चालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘खराब श्रेणी’ में पहुंच गई थी और प्रदूषण स्तर के और अधिक बढ़ने की आशंका जाहिर की गई थी।

सफर ने कहा, ‘‘ कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत के हिस्से में समुद्र स्तर से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से अतिरिक्त नमी और हवा के भारी होने की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में और गिरावट हो सकती है।' 

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम