लाइव न्यूज़ :

AIIMS का दावा, फेफड़ों सहित सभी अंगों को डैमेज कर रहा है कोरोना, जरूर खायें ये 6 चीजें, फेफड़े रहेंगे स्वस्थ और मजबूत

By उस्मान | Updated: August 27, 2020 10:36 IST

Corona Effects : ऐसे मरीज भी देखे गए हैं जिन्हें फेफड़ों से संबंधित कोई परेशानी नहीं है लेकिन उन्हें अन्य जानलेवा परेशानियां थी

Open in App
ठळक मुद्देप्रारंभिक लक्षण छाती की शिकायत से बिल्कुल असंबंधित हो सकते हैंफेफड़े में वह बड़ी मात्रा में होता है लेकिन वह अन्य अंगो में भी मौजूद होता हैइस तरह अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं

कोरोना वायरस सिर्फ फेफड़ों और श्वासनली को ही प्रभावित नहीं करता है बल्कि यह शरीर के सभी अंगों को नुकसान पहुंचता है। यह बात दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों ने कही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 न केवल फेफड़े को बल्कि करीब सभी अंगों को प्रभावित कर सकता है और प्रारंभिक लक्षण छाती की शिकायत से बिल्कुल असंबंधित हो सकते हैं। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अन्य अंगों को शामिल करने के लिए, बस सांस के लक्षणों के आधार पर हल्के, मध्यम और गंभीर श्रेणियों में मामलों के वर्गीकरण पर फिर से विचार करने की जरूरत है। 

फेफड़ों और श्वासनली में बड़ी मात्रा में होता है एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, 'चूंकि हमने कोविड-19 के बारे में अधिकाधिक जाना है, तो ऐसे में हमने अहसास किया है कि यह फेफड़े पर भी अपना प्रभाव दिखाता है।

यह मूल तथ्य है कि यह वायरस एसीई 2रिसेप्टर से कोशिका में प्रवेश करता है इसलिए श्वासनली और फेफड़े में वह बड़ी मात्रा में होता है लेकिन वह अन्य अंगो में भी मौजूद होता है और इस तरह अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं।' 

मरीजों में फेफड़ों की बजाय अन्य जानलेवा बीमारियांउन्होंने कहा, 'हमने कई ऐसे मरीज देखे हैं जिसमें फेफड़े की कम बल्कि अन्य अंगों की अधिक परेशानी रही।' विशेषज्ञों ने कई ऐसे उदारहण दिये जहां मरीज को बिना लक्षण वाला या हल्के कोविड वाला बताया गया लेकिन उनमें फेफड़े के बजाय अन्य जानलेवा परेशानियां थीं।

1) मुनक्का मुनक्के के कुछ दानों को लेकर रात में सोने से पहले पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह उठने पर इसके बीजों को निकाल दें और मुनक्का खा लें। साथ ही मुनक्के वाला पानी भी पी लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपके फेफड़े मजबूत हो सकते हैं।

2) अंजीरअंजीर का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आप फेफड़ों को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से पांच अंजीर को एक गिलास पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें और फिर दिन में दो बार इसका सेवन करें। इससे फेफड़ों को मजबूती मिल सकती है।

3) शहदनियमित रूप से सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद का सेवन करने से फेफड़ों को मजबूती मिल सकती है और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां भी दूर हो सकती हैं। शहद के सेवन से फ्लू के लक्षणों को कम करने और इम्युनिटी पावर बढ़ाने में भी मदद मिलती है। 

4) अंगूरअंगूर एक ऐसा फल है जो विटामिन सी सहित कई पोषक तत्वों का भंडार है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है उनके लिए अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन यदि आपको डायबिटीज की समस्या है तो अंगूर का सेवन ना करें।

5) लहसुनलहसुन को अपनी डाइट में नियमित शामिल करें और प्रतिदिन सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली पानी के साथ खाएं। इस में पाए जाने वाला एलीसिन तत्व इंफेक्शन से लड़ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और फेफड़ों को स्वस्थ व मजबूत रखने में बहुत मददगार होता है।

6) ग्रीन टी ग्रीन टी में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फेफड़ों में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये यौगिक फेफड़ों के ऊतकों को धुएं के साँस लेने के हानिकारक प्रभावों से भी बचा सकते हैं। कोरिया में एक हालिया अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग प्रति दिन कम से कम 2 कप ग्रीन टी पीते हैं, उनके फेफड़ों का कार्य बेहतर था।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब