लाइव न्यूज़ :

सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए 30 वर्ष की आयु के बाद पुरुषों को अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए ये 5 सप्लीमेंट्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 7, 2024 10:30 IST

30 की उम्र के बाद शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है इसलिए पुरुषों को अपने शरीर को सही पोषक तत्वों से भरने की जरूरत होती है।

Open in App
ठळक मुद्देएक स्वस्थ जीवनशैली और पोषक तत्वों से भरपूर आहार आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। 30 की उम्र तक पुरुषों को अपनी सेहत पर बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। कम उम्र से ही स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बीमारियों को दूर रखने में मदद मिल सकती है, जिससे आपका बुढ़ापा आसान हो जाएगा। 

एक स्वस्थ जीवनशैली और पोषक तत्वों से भरपूर आहार आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। कम उम्र से ही स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बीमारियों को दूर रखने में मदद मिल सकती है, जिससे आपका बुढ़ापा आसान हो जाएगा। 

30 की उम्र तक पुरुषों को अपनी सेहत पर बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। 30 की उम्र के बाद शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है इसलिए पुरुषों को अपने शरीर को सही पोषक तत्वों से भरने की जरूरत होती है।

इन सप्लीमेंट्स को अपने आहार में शामिल करें

विटामिन डी3: विटामिन डी3 का सेवन करने के लिए रोजाना 600 से 800 मिलीग्राम दूध अपने आहार में शामिल करें। दूध के अलावा विटामिन डी3 का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत सूरज की रोशनी है। सुबह के समय 15-20 मिनट की धूप की आवश्यकता होती है। वसायुक्त मछली (सैल्मन, मैकेरल) में भी विटामिन डी3 पाया जाता है। 

ओमेगा-3 फैटी एसिड: उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होने लगती है, इसलिए दिमाग को तेज रखने के लिए आप रोजाना 250 से 500 मिलीग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। वसायुक्त मछली (सैल्मन, सार्डिन), अलसी और चिया बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 

मैग्नीशियम: उम्र बढ़ने के बाद भी मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको 30 के बाद हर दिन 400-420 मिलीग्राम मैग्नीशियम अपने आहार में शामिल करना चाहिए। कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं।

जिंक: उम्र के साथ पुरुषों के शरीर में हार्मोनल बदलाव भी होने लगते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हार्मोन को संतुलित करने के लिए रोजाना अपनी डाइट में 11 मिलीग्राम जिंक शामिल करें। आप इसे सीप, बीफ, कद्दू के बीज और छोले से प्राप्त कर सकते हैं। 

विटामिन बी (बी6, बी12, बी9): स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी है। आप अपने आहार में साबुत अनाज, अंडे, मांस, पत्तेदार साग और सब्जियाँ शामिल कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :मेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब