लाइव न्यूज़ :

Robot 2.0 के सुपरस्टार रजनीकांत इन चीजों को खाकर 67 की उम्र में भी हैं हेल्दी और फिट

By उस्मान | Updated: November 29, 2018 16:56 IST

कहा जाता है कि टॉलीवुड, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले 'थलाइवा' का बचपन भी मुश्किल दौर से गुजरा। पहले वो जो मिलता वो खा लेते थे, लेकिन जैसे ही उम्र 40 साल पार हुई वे खाने-पीने में परहेज करने लगे। चलिए जानते हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वो कैसे ऊर्जावान रहते हैं। 

Open in App

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) और अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित मूवी 2.0 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही फिल्म में तहलका मचा दिया है। माना जा रहा है कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। फिल्मों में दमदार एक्टिंग, एक्शन, डायलॉग डिलीवरी की वजह से रजनीकांत ने लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है। 67 साल के होने के बावजूद रजनी पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। कहा जाता है कि टॉलीवुड, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले 'थलाइवा' का बचपन भी मुश्किल दौर से गुजरा। पहले वो जो मिलता वो खा लेते थे, लेकिन जैसे ही उम्र 40 साल पार हुई वे खाने-पीने में परहेज करने लगे। चलिए जानते हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वो कैसे ऊर्जावान रहते हैं। 

रजनीकांत का डाइट प्लान स्टाइल किंग रजनी स्ट्रिक्ट डाइट और मेडिटेशन में विश्वास रखते हैं। रजनी कई बार अपनी फिटनेस का राज बता चुके हैं। रजनीकांत चीनी, चावल, दूध, दही और घी का सेवन नहीं करते हैं। यही वजह है कि इस उम्र में भी वो हेल्दी और फिट नजर आते हैं। खासकर उन्होंने 40 की उम्र के बाद इन चीजों का सेवन छोड़ दिया। कहा जाता है कि एक जमाने में जूस और दही उनकी पसंदीदा चीजों में से एक थे। इसी वजह से वे अब हेल्दी और एक्टिव हैं, लेकिन मटन और चिकन से बनी चीजें उनकी फेवरेट डिशेस हैं। 

रजनीकांत का वर्कआउट प्लानवह सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और एक घंटा जोगिंग करते हैं। इतना ही नहीं वो शाम को भी वॉकिंग पर जाते हैं और मेडिटेशन करते हैं। इसके अलावा वो नियमित रूप से योगासन के साथ अन्य एक्सरसाइज भी करते हैं। उनका मानना है कि योग से उन्हें तनावमुक्त रहने और खासकर रात को बेहतर नींद में सहायता मिलती है। 

टॅग्स :रजनीकांत2.0अक्षय कुमारफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?