लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में इम्यून पावर बढ़ाने के लिए पाचन क्रिया का दुरुस्त होना जरूरी, इस 2 मिनट की मसाज से मजबूत होगा पाचन

By प्रिया कुमारी | Updated: June 17, 2020 11:25 IST

भारत में पेट की समस्या से हर दूसरा शख्स परेशान है। अनपच को दूर करने के लिए 2 मिनट का आसान मसाज कर सकते हैं जिससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअनपच को दूर करने के लिए 2 मिनट का पेट मसाज करें।भारत में लोग ज्यादातर इस समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार के लिए कई तरीके अपनाते हैं।

शरीर के लिए पौष्टिक आहार बहुत ही जरूरी होते हैं लेकिन शरीर में जाने वाले आहार के साथ-साथ हमे इस  बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारा शरीर खाने को पचा रहा है या नहीं, क्योंकि अगर आपके शरीर की पाचन शक्ति कमोजर होगी तो खाने को पचाने में परेशानी आएगी। 

पाचन शक्ति कमोजर हो तो इम्यून भी कमजोर रहेगा और इस कोरोना काल में शरीर के इम्यून को सही रखना कितना जरूरी है ये आप भी ये अच्छी तरह से जानते हैं। अगर आप खाना खाते है और उसे पचने में दिक्कत आ रही है तो हम आपको बताने जार रहे हैं बहुत ही आसान उपाय जो आपके खाने को पचाने में मदद करेगा। बिना परेशानी के आप अपने पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

अगर आप जल्द-जल्दी खाते हैं या जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। इससे आपको अनपच की दिक्कत आ सकती है। अनपच के साथ आपको कई दिक्कत आ सकती है जैसे चिड़चिड़ापन, अल्सर या गैस की समस्या जो आपके पेट के लिए परेशानी का कारण हो सकते हैं और आपकी दिनचर्या को खराब कर देते हैं। अपच अपने आप में सूजन, गैस, पेट खराब, पेट में ऐंठन और बेचैनी जैसी कई तरह की जटिलताएँ लाता है। यह काफी सामान्य मुद्दा है और भारत में हर साल 4 में से 1 लोग इससे पीड़ित हैं।

भारत में लोग ज्यादातर इस समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार का विकल्प चुनते हैं, लेकिन पेट की समस्या को रोकने का एक और तरीका मालिश है। खाना को खाते समय खाने को चबाना चाहिए कई लोग खाने को निगल जाते हैं। खाने के साथ-साथ पानी की मात्रा भी आपके शरीर के लिए अनपच जैसी परेशानी ला सकता है। अनपच को रोकने के लिए अपने पेट की मांसपेशियों को आराम दें। 

अनपच को रोकने के लिए मालिश सबसे आसान तरीकों में से एक है। पेट की मालिश करने से आपके पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और आपके पेट को भोजन को ठीक से पचाने में मदद मिलती है और इससे सभी आवश्यक पोषक तत्व अवशोषित होते हैं। खाने से पहले ये आपको डेली मसाज करना चाहिए।  

योगा मैट या अपने बिस्तर पर अपने घुटनों के बल झुकें और पैरों को सपाट रखें। अपने दोनों हाथों को पेट पर रखें और अपनी हथेलियों और उंगलियों का उपयोग करके धीरे से मालिश करें। अपने पसली के पंजरे से अपने हाथों को निचले पेट तक ले जाएं जब तक कि आपके पेट का तंग क्षेत्र शिथिल न हो जाए। अपने पेट की मालिश करते समय नियमित रूप से सांस ले। 2 मिनट की यह मालिश वास्तव में पाचन प्रक्रिया को तेज करने और अपच की समस्याओं को रोकने में मदद करेगी।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब