लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण पर ये गलती आपको कर सकती है अंधा, ये भी हैं 5 नुकसान, गर्भवती महिलाएं होशियार

By उस्मान | Updated: June 28, 2019 15:36 IST

2 July Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण के दौरान आपकी यह छोटी सी गलती आपको हमेशा के लिए कर सकती हैं अंधा, जानिये इसके सेहत पर क्या-क्या बुरे असर पड़ सकते हैं.

Open in App

साल का दूसरा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan or Solar Eclipse) 2 जुलाई को लग रहा है। बताया जा रहा है कि यह ग्रहण 4 मिनट और 33 सेकंड तक चलेगा, जो अगस्त, 2017 में 2 मिनट और 40 सेकंड के ग्रहण से बड़ा होगा। अक्सर यह सवाल किया जाता है कि सूर्य ग्रहण क्या है और कब होता है? आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण तब होता है, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक तरह से एक सीधी रेखा में होते हैं, जो चंद्रमा सूर्य की किरणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोकता है। ग्रहण का असर राशियों और वातावरण पर तो पड़ता ही है, सेहत पर भी इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं।  

1) अंधेपन का खतराऐसा माना जाता है कि बिना सुरक्षा सूर्य ग्रहण देखने से आंखों की रोशनी खत्म होना और पूरी तरह से अंधेपन होने का खतरा होता है। हालांकि उचित तरीके से आईवियर के द्वारा सुरक्षित तरीके से इस दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

2) थकान और मूड खराब होनाआध्यात्मिक शोध के अनुसार, सूर्य ग्रहण से थकान या बीमारी की भावना पैदा हो सकती है। इस अवधि के दौरान बड़े निर्णय लेने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इसका प्रभाव आपके मूड पर पड़ सकता है। इसलिए ग्रहण के समय हल्का और आसानी से पचने वाली चीजों का ही सेवन करना चाहिए। तरल पदार्थ के रूप में नारियल पानी सबसे बेस्ट उपाय है। 

3) गर्भावस्था पर बुरा असरसूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे होने वाला बच्चा असामान्यताओं के साथ पैदा हो सकता है। हालांकि इसे एक मिथक भी मामा जाता है क्योंकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक सामने नहीं है।

4) पाचन तंत्र पर पड़ सकता है बुरा असरकुछ लोगों का मानना है कि सूर्य ग्रहण आपके पाचन पर कहर बरपा सकता है। यही कारण है कि कुछ आध्यात्मिक लोग इस दौरान भोजन से बचते हैं और सूर्यग्रहण के दौरान उपवास भी रखते हैं। इसलिए आपको ग्रहण काल में पाचन के लिहाज से सख्त चीजें खाने से बचना चाहिए। ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें या खमीरवाला वाले खाने से भी बचें।

5) सूर्य ग्रहण का मानसिक प्रभावबहुत से लोग मानते हैं कि सूर्य ग्रहण की दुर्लभ घटना का मनुष्यों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है। कई ऐसे मामले देखे गए हैं जिनमें सूर्य ग्रह होने से उत्सुकता का ज्यादा बढ़ना, असामान्य सपने आना, अचानक रचनात्मक विचार आना, यहां तक कि रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ने जैसे मामले देखे गए हैं।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणहेल्थ टिप्सप्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब