लाइव न्यूज़ :

114 साल के व्यक्ति ने बताया, रोजाना इन 5 चीजों को खाकर 100 साल जी सकता है इंसान

By उस्मान | Updated: March 12, 2019 13:49 IST

हर इंसान एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इन दिनों औसत जीवन प्रत्याशा लगभग 72 वर्ष है।

Open in App

हर इंसान एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इन दिनों औसत जीवन प्रत्याशा लगभग 72 वर्ष है। इसमें कोई शक नहीं है कि स्वस्थ और लंबे जीवन में बेहतर जीवनशैली और डाइट का अहम रोल है। वैसे अमर होने का कोई फार्मूला नहीं है लेकिन आज भी कुछ लोग लंबा जीवन जीते हैं। इंग्लिश वेबसाइट ब्राइटसाइड ने 114 साल जीने वाले बर्नान्डो लैपलो के लंबे जीवन से जुड़े सीक्रेट्स शेयर किये हैं, उनसे आपको प्रेरणा मिल सकती है।

बर्नान्डो लैपलो का जन्म 1901 में हुआ था और 2015 में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने अपने लंबे जीवन का श्रेय स्वस्थ भोजन को दिया। उनके रोजमर्रा के मेनू में बहुत सारी जैविक सब्जियां और फल शामिल रहे। लेकिन वो 5 विशेष चीजों को महत्वपूर्ण मानते थे और सभी को इन चीजों का सेवन करने की सलाह भी देते थे। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो चीजें- 

1) दालचीनी  दालचीनी न केवल एक स्वादिष्ट मसाला है। यह अपने शक्तिशाली औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह वास्तव में कैंसर, हृदय रोग और बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से निपटने में मददगार है। यह एचआईवी वायरस से लड़ने में भी मदद कर सकता है।

2) चॉकलेटचॉकलेट बेहतर स्वास्थ्य में योगदान देती है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने से लेकर तनाव को दूर करने के सभी गुण होते हैं। इतना ही नहीं इससे सोचने-समझने की क्षमता में भी सुधार होता है। एक्सपर्ट भी मानते हैं डार्क चॉकलेट से आपको अनगिनत फायदे होते हैं।

3) लहसुनलहसुन को अल्जाइमर रोग और मनोभ्रंश को रोकने, हार्ट फेलियर के जोखिम को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने और अन्य बीमारियों का मुकाबला करने के लिए जाना जाता है। अगर आप अभी तक लहसुन पसंद नहीं करते हैं, तो आपके फायदे जानने के बाद इसे खाना शुरू कर देंगे।

4) शहदशहद का उपयोग 5,000 वर्षों से अधिक समय से दवा में किया जा रहा है। यह बहुत सी समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार उपाय है। शहद को एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, कुछ लोग कॉस्मेटिक उद्देश्यों के लिए भी इसका उपयोग करते हैं।

5) ओलिव ऑयल या जैतून का तेलविशेषज्ञों के अनुसार, एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव ऑयल स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बहार होता है। यह हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट का बेहतर स्रोत है, जो मस्तिष्क और हृदय को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा, जैतून का तेल सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ाता है। इसमें बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज और कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत