लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले किसी भी कीमत पर हर लड़की करा ले ये 10 मेडिकल टेस्ट, वरना बाद में होगा पछतावा

By उस्मान | Updated: August 6, 2018 16:22 IST

बदलती जीवनशैली से आजकल कई बीमारियां कम उम्र में ही शरीर को घेर लेती हैं। अगर इन सभी बीमारियों का पता शादी से पहले चल जाए, तो उनसे बचना या उनका इलाज करना बेहद आसान हो सकता है।

Open in App

वैसे तो शादी से पहले काफी कुछ देखा-सुना और जांचा परखा जाता है। पढ़ाई-लिखाई, घर-परिवार, कुंडली के साथ अब मेडिकल चेकअप भी इस लिस्ट में  शामिल हो गया है। दरअसर शादी से पहले कुछ मेडिकल चेकअप कराने से अनुवांशि‍क बीमारीयों का पता लगाया जा सकता है। वैसे तो रोगों का इलाज सर्जरी द्वारा किया जा सकता है लेकिन अगर आपको अपना जीवन खुशमय बनाना है तो फिर भी महिलाओं को शादी से पहले इस टेस्ट को करवा लेना चाहिए। बदलती जीवनशैली से आजकल कई बीमारियां कम उम्र में ही शरीर को घेर लेती हैं। अगर इन सभी बीमारियों का पता शादी से पहले चल जाए, तो उनसे बचना या उनका इलाज करना बेहद आसान हो सकता है। टेस्ट करवाने के कई फायदे हैं। इससे आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आप फिट हैं या नहीं? अगर आप पूरी तरह से फिट हैं, तो आपको अपना नया जीवन शुरू करने से पहले पॉजिटिव ऊर्जा मिलेगी। समय रहते ही बीमारी का पता चल जाने पर, उसे बढ़ने से रोका जा सकता है। साथ ही ऐसी बीमारी जो पुश्तैनी है, उसे रोकने के लिए वक्त रहते जरूरी कदम भी उठाए जा सकेंगे। अपोलो हॉस्पिटल की वेबसाइट दी गई एक रिपोर्ट के अनुसार, लड़कियों को शादी से पहले ये 10 टेस्ट जरूर करा लेने चाहिए। 

1) कम्पलीट ब्लड काउंट (सीबीसी)

यह एक ब्लड टेस्ट है जो किसी व्यक्ति की मेडिकल स्थिति जानने के लिए किया जाता है। इस टेस्ट में विभिन्न बीमारियों का पता लगाया जाता है। इस टेस्ट से आपको एनीमिया, इन्फेक्शन, इन्फ्लेमेशन, ब्लीडिंग डिसऑर्डर या ल्यूकेमिया जैसी विभिन्न स्थितियों का इलाज करने में मदद मिल सकती है। 

2) ब्लड ग्रुप टेस्ट

यह टेस्ट व्यक्ति के ब्लड टाइप और वो किस ग्रुप का है समझने के लिए किया जाता है। सभी लोगों का ब्लड ग्रुप समान नहीं होता है। अगर आपका ब्लड ग्रुप किसी व्यक्ति से मेल खाता है, तो आपको कम्पेटिबल कहा जाता है और आप एक दूसरे का ब्लड ले सकते हैं और दे सकते हैं।

3) आरबीएस टेस्ट

रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट शरीर में खून में शुगर लेवल को जानने के लिए किया जाता है। इससे आपको यह जानने में मदद मिल सकती है कि कहीं आपक डायबिटीज का शिकार तो नहीं हैं। इस टेस्ट को कराने से आपको समय रहते बेहतर इलाज कराने में मदद मिल सकती है।

 

4) एचबीए1 सी

यह एक सामान्य जांच है जो आपको यह बताता है कि आपका डायबिटीज  कितना नियंत्रण में है। आपके ब्लड शुगर का मापन करके यह पता लगाता है कि यह सामान्य है या नहीं। इस जांच में रेड ब्लड सेल्स में ग्लूकोज की मात्रा का भी पता चलता है।

5) वीडीआरएल टेस्ट

यौन रोग अनुसंधान प्रयोगशाला (वीडीआरएल) परीक्षण का मूल्यांकन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि क्या आपके पास एक यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) है, या नहीं। सिफिलिस बैक्टीरियम ट्रेपेनैमा पैलिडम के कारण होता है। जीवाणु मुंह या जननांग क्षेत्र की परत में घुसने से संक्रमित होता है।

6) एचआईवी टेस्ट

एचआईवी टेस्ट का उपयोग ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी वायरस का पता लगाने के लिए किया जाता है। यह वायरस सीरम, लार या मूत्र में एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियन्सी सिंड्रोम का कारण बनता है। एचआईवी किसी भी व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है, जो यौन संबंध रखते हैं।

 

7) हेपेटाइटिस बी टेस्ट

हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) टेस्ट की मदद से खून में एक ऐसे पदार्थ की  खोज की जाती है, जो यह बताता है कि हेपेटाइटिस इन्फेक्शन अभी भी सक्रीय है ये पहले कभी हुआ था। टेस्ट की मदद से संक्रमण के कुछ अलग प्रकार के संकेतों को देखा जाता है, जिन्हें मार्कर भी कहा जाता है। 

8) यूरिन टेस्ट

यूरिन टेस्ट के जरिए कई रोगों या उनके लक्षणों का पता चलता है। किडनी, मूत्र के द्वारा रक्त में उपस्थित अपशिष्ट पदार्थों, खनिज, व अन्य पदार्थों को बाहर ले जाने का कार्य करती है। मूत्र, शरीर की सारी गंदगी का रूप है, जो आपके खान- पान, व्यायाम, गुर्दे का कार्य, स्वास्थ्य, होने वाली बीमारी आदि की भी जानकारी देता है।   

9) पेल्विक अल्ट्रासाउंड टेस्ट

पेल्विक अल्ट्रासाउंड टेस्ट के जरिए आपके पेल्विस हिस्से के अंदर ऑर्गन की फोटो बनाने के लिए साउंड वेव्स का इस्तेमाल करके किया जाता है। इसमें गर्भाशय ग्रीवा, फैलोपियन ट्यूब, अंडाशय और गर्भाशय आदि की स्थिति का पता लगाने के लिए किया जाता है। 

10) गाइनोकोलोजिस्ट से मिलें

अगर आपकी शादी होने वाली है, तो आपको ऊपर बताए गए टेस्ट पर गौर करना चाहिए। इन सभी टेस्ट की जानकारी लेने के लिए आपको गाइनोकोलोजिस्ट से मिलना चाहिए। ध्यान रहे अगर आप पहले से किसी समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको शादी करने से पहले उस रोग का पूरा इलाज करा लेना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटसेक्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब