'फ्लाइंग सिख' के उस बेटे की कहानी जिसने गोल्फ की दुनिया में लहराया भारत का परचम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 15, 2017 11:32 AM2017-12-15T11:32:07+5:302017-12-15T11:51:49+5:30

जिस खिलाड़ी ने गोल्फ की दुनिया में भारत को पहचान दिलाई उसका नाम है जीव मिल्खा सिंह, वह फ्लाइंग सिंख मिल्खा सिंह के बेटे हैं और आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं, जानिए उनकी रोचक कहानी

Success Story of golfer Jeev Milkha Singh | 'फ्लाइंग सिख' के उस बेटे की कहानी जिसने गोल्फ की दुनिया में लहराया भारत का परचम

जीव मिल्खा सिंह

Highlightsजीव मिल्खा सिंह का जन्म 15 दिसंबर 1971 को हुआ थाजीव मिल्खा सिंह के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे

दो बार एशियाई टूर और चार यूरोपियन टूर जीतने वाले जीव मिल्खा सिंह दुनिया के शीर्ष 50 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय गोल्फर हैं। जीव का जन्म 15 दिसंबर 1971 को चंडीगढ़ में हुआ था। जीव फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह और भारत की महिला वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर के बेटे हैं। बचपन से घर में भी खेल के माहौल ने जीव को खेल के प्रति आकर्षित किया। हालांकि उन्होंने अपनी मां और पिता से अलग गोल्फ का चयन किया।

मिल्खा सिंह नहीं चाहते थे स्पोर्ट्स में आएं जीव
खेल में नाम कमाने वाले फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह नहीं चाहते थे कि उनका बेटा एक खिलाड़ी बने। हमेशा से उनकी चाहत थी कि उनका बेटा डिग्री लेकर डॉक्टर बने। एक इंटरव्यू में मिल्खा सिंह ने बताया था कि खेल में खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है, इसलिए वो अपने बेटे को खेल से दूर रखना चाहते थे और डॉक्टर बनाना चाहते थे।

जीव के ऊपर था पिता के नाम का प्रेशर
जीव मिल्खा सिंह अपनी पहचान खुद पक्की करना चाहते थे, लेकिन करियर के शुरुआती साल जीव के लिए काफी संघर्षपूर्ण थे। क्योंकि उन पर उनके पिता मिल्खा सिंह के फेम का प्रेशर और लोगों की उनसे बहुत ज्यादा अपेक्षाएं थीं। इसके बावजूद गोल्फ की दुनिया में उन्होंने अपना नाम कमाया और चंद सालों में उन्होंने अपना जौहर दिखाते हुए बुलंदियां हासिल कर ली।

पिता के विरोध के बावजूद नहीं छोड़ा खेल
पिता के विरोध और लोगों के प्रेशर के बावजूद जीव मिल्खा ने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपनी बात पर टिके रहे कि उन्हें गोल्फर ही बनना है। इसके लिए वो दिन में लगातार 6-6 घंटे तक प्रैक्टिस करते थे।

जीव मिल्खा सिंह की उपलब्धियां
जीव मिल्खा सिंह जनवरी 2006 में पाकिस्तान ओपन में टाई के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2006 में शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉल्वो चाइना ओपन खिताब जीता। 2006 में ही जीव ने जापान में कैसियो वर्ल्ड ओपन, वॉल्वो मास्टर्स और एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीता। साल 2006 में ही उन्हें एशिया टूर के यूबीएस गाला में तीन अवॉर्ड जीतने पर प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। दिसम्बर 2006 में जीव मिल्खा सिंह ने जापान में निप्पन सीरीज जेटी गोल्फ कप का खिताब अपने नाम किया।

Web Title: Success Story of golfer Jeev Milkha Singh

गोल्फ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे