गुस्से में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कर्टिस जोन्स को मारी किक, हाथापाई, फैंस बोले- लाल कार्ड क्यों नहीं, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Published: October 26, 2021 03:23 PM2021-10-26T15:23:28+5:302021-10-26T15:41:19+5:30
रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में अपने प्रीमियर लीग मैच के दौरान लिवरपूल के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर विवाद हो गया।
मैनचेस्टरः पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर और मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लिवरपूल के खिलाड़ियों के साथ हाथापाई की नौबत आ गई। कर्टिस जोन्स को किक मारी है। रोनाल्डो लात मारते नजर आ रहे हैं। लिवरपूल के फैंस ने सजा की मांग की है।
रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में अपने प्रीमियर लीग मैच के दौरान लिवरपूल के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर विवाद हो गया। लिवरपूल पहले ही तीन गोल कर चुका था। वीडियो सोशल मीडिया पर अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिवरपूल के अधिकांश प्रशंसकों का दावा है कि रोनाल्डो को इस घटना के लिए लाल कार्ड दिया जाना चाहिए था।
Ronaldo not getting a red card for this shows double standard still exist in the game
— TEEMAN LFC (@TOMMYBOY2SMART) October 25, 2021
If Mane kick Ronaldo or Maguire like that, it will definitely be a RED Card pic.twitter.com/lrVd3hJJpV
फैंस ने गुस्से का इजहार किया। रोनाल्डो को इसके लिए लाल कार्ड नहीं मिलने से पता चलता है कि खेल में अभी भी दोहरा मापदंड मौजूद है अगर माने रोनाल्डो या मैगुइरे को इस तरह लात मारते हैं, तो यह निश्चित रूप से एक लाल कार्ड का हकदार था।
इस मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड को करारी हार का सामना करना पड़ा। लिवरपुल ने 5-0 से रौंद दिया। इस मैच में रोनाल्डो असहाय नजर आ रहे हैं। कोई गोल नहीं किया। इस गुस्से को खिलाड़ियों के ऊपर निकाला। विपक्षी खिलाड़ी ने गेंद छीनने की कोशिश की और गुस्से में लात मारी।
🗣️"For me it looked like... I don't want Cristiano getting a red card."
— Empire of the Kop (@empireofthekop) October 24, 2021
Jurgen Klopp on Cristiano Ronaldo's kick on Curtis Jones 👀 #LFCpic.twitter.com/QJ6HbPJ5PQ
क्लिप की शुरुआत ब्रूनो फर्नांडीस द्वारा हुई है। लिवरपूल के गोलकीपर एलिसन बेकर ने बॉल को रोक लिया। रोनाल्डो गेंद के पास गए। रोनाल्डो उसे लेने के लिए कोने की तरफ दौड़े, लेकिन कर्टिस जोन्स ने रोक लिया। टचलाइन पर गेंद के लिए रोनाल्डो ने जोन्स के साथ लड़ाई की। युवा लिवरपूल मिडफील्डर को उसके पेट में गेंद को लात मारते हुए देखा गया। लिवरपूल के खिलाड़ी और रोनाल्डो को हाथापाई करते देखा गया।