वीडियो: रोनाल्डो का गोल देख दुनिया हुई हैरान, इस दिग्गज ने कहा- 'जाओ मंगल ग्रह के लोगों के साथ खेलो'
By विनीत कुमार | Published: April 4, 2018 06:15 PM2018-04-04T18:15:33+5:302018-04-04T18:30:43+5:30
रोनाल्डो के इस गोल की तारीफ आम दर्शक से लेकर फुटबॉ़ल के दिग्गज तक कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 4 अप्रैल: रियाल मेड्रिड के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चैम्पियंस लीग में वैसे तो 100 से ज्यादा गोल कर चुके हैं लेकिन बुधवार को किया गया उनका एक बेहतरीन गोल चर्चा में आ गया है। रोनाल्डो का यह गोल इतना शानदार था कि पूरी में दुनिया में इसकी तारीफ हो रही है। रोनाल्डो ने यह गोल चैम्पियंस लीग के क्वॉर्टर फाइनल के पहले चरण में जुवेंटस के खिलाफ दागा।
रोनाल्डो ने इस मैच में दो गोल दागे जिसकी बदौलत रियाल मेड्रिड 3-0 से जीत हासिल करने में कामयाब रहा। पहला गोल रोनाल्डो ने मैच के तीसरे मिनट में कर दिया और फिर आखिरी मिनटों में उन्होंने दूसरा गोल दागा। चैम्पियंस लीग के मौजूदा सत्र में रोनाल्डो अब तक 14 गोल कर चुके हैं। लेकिन ये गोल सबसे खास है...आप भी देखिए।
"AND THEN RONALDO!! WHAT A GOAL FROM CRISTIANO RONALDO!"
— Iconic Commentary (@CommentaryLimbs) April 3, 2018
Ronaldo for Real Madrid vs Juventus 2-0#bicycle#kick#HalaMadrid#ForzaJuve#UCL#ChampionsLeaguepic.twitter.com/yI3n5M2LGa
रियाल के लिए 2017-18 में सभी टूर्नामेंट में रोनाल्डो अब तक 36 गोल कर चुके हैं। इसमें 9 गोल उनके पिछले 19 मैचों से आए हैं।
पूरी दुनिया हुई रोनाल्डो के गोल की फैन
रोनाल्डो के इस गोल की तारीफ आम दर्शक से लेकर फुटबॉ़ल के दिग्गज तक कर रहे हैं। रोनाल्डो ने इस मैच के बाद खुद ही कहा कि ये उनके करियर का संभवत: सर्वश्रेष्ठ गोल है। रोनाल्डो की टीम के पूर्व खिलाड़ी और स्टार प्लेयर अल्वारो अर्बेलोआ ने ट्वीट कर लिखा, 'रोनाल्डो अब आप जाकर मंगल ग्रह के लोगों से फुटबॉल खेलिए। यहां आपने सबकुछ हासिल कर लिया है।'
Cristiano Ronaldo ya puede abandonar la Tierra y ponerse a jugar contra los marcianos.
— Álvaro Arbeloa (@aarbeloa17) April 3, 2018
¡Aquí ya lo ha hecho todo! pic.twitter.com/GSWs1ODq77
वहीं, रियाल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा कि रोनाल्डो की उपलब्धि पर उनको जलन हो रही है।
Zinedine Zidane’s reaction to Cristiano Ronaldo’s overhead kick is all of us. pic.twitter.com/AxNxIWrwp3
— ESPN FC (@ESPNFC) April 3, 2018
इस गोल के बाद एक अमेरिकी अखबार डेली एस्टोरियन ने रोनाल्डो के गोल पर लिखा, 'वट प्लेनेट डिड यू कम फ्रॉम?' (किस ग्रह से आओ हो तुम?)। वहीं, स्पेन के अखबार ने अपने पहले पन्ने पर हेडिंग दी 'द गोल'। (और पढ़ें- IPL 2018: हेजल कीच के मैदान में पहुंचते ही युवराज ने जड़ा छक्का, अनबन की खबरों पर लगा ब्रेक!)