ISL 2019: मुंबई सिटी ने जीत के साथ की सीजन की शुरुआत, केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया

By भाषा | Published: October 25, 2019 09:05 AM2019-10-25T09:05:01+5:302019-10-25T09:05:01+5:30

मुंबई सिटी एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में मेजबान केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराकर अपना खाता खोला।

ISL 2019: mumbai city fc beat kerala blasters fc by 1-0 | ISL 2019: मुंबई सिटी ने जीत के साथ की सीजन की शुरुआत, केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया

ISL 2019: मुंबई सिटी ने केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया

Highlightsमुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हरा दिया।मुंबई सिटी के लिए चेरेमिती ने आखिर में यह महत्वपूर्ण गोल 82वें मिनट में किया।

कोच्चि, 24 अक्टूबर। अमीन चेरिमिती के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में गुरुवार को यहां मेजबान केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराकर अपना खाता खोला। दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवाये।

चेरेमिती ने आखिर में यह महत्वपूर्ण गोल 82वें मिनट में किया। इस जीत का मतलब है कि मुंबई ने जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। यह कोच्चि में उसकी केरल ब्लास्टर्स पर पहली जीत भी है। केरल ब्लास्टर्स का यह इस सत्र का दूसरा मैच था। दोनों मैच उसने अभी तक अपने घरेलू मैदान पर खेले हैं। पहले मैच में उसने एटीके को हराया था, लेकिन मुंबई के खिलाफ उसे अंक गंवाने पड़े।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC)

गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, कुणाल सावंत और रवि कुमार

डिफेंडर्स: अनवर अली, वलुपिया, माटो ग्रैजिक, प्रतीक चौधरी, सार्थक गौली, सौविक चक्रवर्ती और सुभाषिश बोस

मिडफील्डर: बिदयानंद सिंह, बिपिन सिंह, डिएगो कार्लोस, मोहम्मद लार्बी, मोहम्मद रफीक, पाउलो मचाडो, प्रांजल भूमिज, रेनियर फर्नांडिस, रॉलिन बोरगेस, सर्ज जेविन, सौरव दास, सुरचंद्र सिंह और विग्नेश दक्षिणमूर्ति

फॉरवर्ड: अमीन चेरमी और मोदौ सौगौ

केरला ब्लास्टर्स एफसी (Kerala Blasters FC)

गोलकीपर: बिलाल खान, रेनेश परम्बा और शिबिन कुन्नियिल

डिफेंडर्स: गियान्नी ज़ुइवर्लून, जायरो, जेसल कार्नेइरो, अब्दुल हक्कू नेदियोदाथ, लालरुथारा, मोहम्मद रकीप, प्रीतम सिंह और संध्या झिंगन

मिडफ़ील्डर: सिंडोन्चा, डेरेन कैल्डेरा, हालिचन नारज़री, जैक्सन थुनाओजम, मारियो आर्क्स, मोत्फाफा गिंग, प्रशांत करुथाथाकुडी, राहुल कनौली, सहल अब्दुल समद, सैमुअल लालमुआनपिया और सीतासेन सिंह

फॉरवर्ड: बार्थोलोम्यू ओगबेचे, मोहम्मद रफी और राफेल मेसी बाउली।

Web Title: ISL 2019: mumbai city fc beat kerala blasters fc by 1-0

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे