World Cup: स्वीडन ने स्विट्जरलैंड को हराया, 1-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
By सुमित राय | Published: July 3, 2018 07:05 PM2018-07-03T19:05:04+5:302018-07-03T21:29:55+5:30
FIFA World Cup 2018 के प्री-क्वार्टर फाइनल में स्वीडन और स्विट्जरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले का लाइव अपडेट...
सेंट पीटर्सबर्ग, तीन जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के प्री-क्वार्टर फाइनल के सातवें मुकाबले में स्वीडन की टीम ने स्विट्जरलैंड को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही स्वीडन 1994 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। स्वीडन की टीम की ओर से एमिल फोर्सबर्ग ने 66वें मिनट में गोल किया।
FIFA World Cup 2018: Sweden Vs Switzerland लाइव अपडेट -
- इंजुरी टाइम के बाद स्वीडन ने स्विट्जरलैंड ने 1-0 से हराया।
- स्वीडन को इंजरी टाइम में रेफरी ने पेनल्टी दिया लेकिन वीएआर (वीडियो असिस्टेंट रेफरल) ने इसे खारिज कर फ्री किक में बदल दिया।
- दूसरे हाफ का 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद 6 मिनट का इंजुरी टाइज जोड़ा गया।
- स्वीडन की ओर से एमिल फोर्सबर्ग ने 66वें मिनट में किया पहला गोल। स्विट्जरलैंड के खिलाफ अपने टीम को दिलाई 1-0 की बढ़त। स्कोर: स्वीडन- 1 और स्विट्जरलैंड- 0
#SWE#SWE#SWE#SWE#SWE#SWESUI 1-0 pic.twitter.com/fRSS6XA8R1
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) July 3, 2018
- 48 मिनट से अधिक का खेल समाप्त हो चुका है, लेकिन स्कोर 0-0 पर स्थिर है।
- स्वीडन और स्विट्जरलैंड के बीच दूसरे हाफ का मैच शुरू।
- पहले हाफ का खेल खत्म। स्वीडन और स्विट्जरलैंड की टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं।
The two other Round of 16 matches between European teams (#ESPRUS and #CRODEN) were both decided by penalties...
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) July 3, 2018
Do you reckon that is on the cards today?#SWESUI 0-0 pic.twitter.com/VNnpJwHlsI
- 44वें मिनट में स्विट्जरलैंड को फ्री किक मिली पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
- 35वें मिनट स्विट्जरलैंड को कॉर्नर मिला, लेकिन उसके खिलाड़ी उसे गोल में नहीं बदल पाए।
- पहले 10 मिनट का खेल खत्म होने के बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं।
- दोनों टीमों के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2018 के प्री-क्वार्टर फाइनल का सातवां मुकाबला शुरू।
- स्वीडन और स्विट्जरलैंड की टीमें राष्ट्रगान के लिए ग्राउंड पर आईं।
Squads 🙌 #SWESUI 0-0 pic.twitter.com/oWnMWXuJHW
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) July 3, 2018
- सर्बिया के खिलाफ स्विट्जरलैंड के खिलाड़ियों के 'डबल ईगल' जश्न को छोड़ दिया जाए तो टीम ने अब तक टूर्नामेंट में प्रभावित किया है और उसका पलड़ा स्वीडन की टीम के आगे भारी नजर आ रहा है।
- स्वीडन और स्विट्जरलैंड की टीमें 2002 से आपस में नहीं भिड़ी है इसलिए ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मैच में किसी टीम का दबदबा रहने की संभावना है। स्विट्जरलैंड के पास हालांकि यह इतिहास रचने का मौका होगा।
- स्विट्जरलैंड की टीम रूस में अब तक अजेय रही है और प्रत्येक मैच में टीम ने गोल दागा है। पिछले दो साल में टीम के प्रदर्शन में एकमात्र दाग पिछले साल अक्तूबर में पुर्तगाल के खिलाफ मिली हार है।
- स्विट्जरलैंड की टीम ने पिछली बार 1954 में विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी जब देश 16 देशों के इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही था। टीम हालांकि अंतिम आठ के मुकाबले में 3-0 की बढ़त बनाने के बावजूद आस्ट्रिया के खिलाफ 5-7 से हार गई थी।
- स्विट्जरलैंड की टीम अगर इस मैच में स्वीडन को हरा देती है तो पिछले 64 साल में फुटबॉल की इस सबसे बड़ी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेगी।
- स्वीडन और स्विट्जरलैंड की टीम का सामना सेंट पीटर्सबर्ग के क्रेस्टोवस्की स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से होगा।
- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के प्री-क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड की टीम का सामना स्वीडन की टीम से हो रहा है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
स्विट्जरलैंड
- कोच: व्लादिमीर पेटकोविच
- गोलकीपर्स: यान सोमर, रोमान बुर्की, यावोन एमवोगो।
- डिफेंडर्स: स्टीफन लिचस्टेनेर, जोहान जोउरोउ, रिकॉर्डो रोड्रिगेज, फैबियन शार, फ्रैंकोइस मउबैंडजे, माइकल लैंग, मैनुअल अकंजी, निको एलवेडी।
- मिडफील्डरर्स: वालोन बेहरामी, झेरडन शकीरी, गेल्सन फर्नांडेज, ब्लेरिम जेमाइली, ग्रानित झाका, स्टीवन जुबेर, रेमो फ्रुएलेर, डेनिस जकारिया।
- स्ट्राइकर्स: हारिस सेफेरोविक, जोसिप ड्रिमिक, ब्रील एमबोलो, मारियो गवरानोविक।
स्वीडन
- कोच: जेन एंडर्सन
- गोलकीपर्स: रॉबिन ओलसेन, कार्ल-जोहान जॉनसन, क्रिस्टोफर नॉर्डफेल्ट।
- डिफेंडर्स: माइकेल लुस्टिग, विक्टर लिंडेलॉफ, एंद्रियास ग्रैनविस्ट, मार्टिन ओलसन, लुडविग ऑगस्टिनसन, फिलिप हेलांडेर, एमिल क्राफ्त, पोंटस जैनसन।
- मिडफील्डरर्स: सेबेस्टियन लारसन, एल्बिन एकडाल, एमिल फोर्सबर्ग, गुस्ताव स्वेंसन, ऑस्कर हिल्जेमार्क, विक्टर क्लाएसेन, मार्कस रोहेडन, जिमी डुरमाज।
- फॉर्वर्ड्स: मार्कर्स बर्ग, जॉन गइडेट्टी, ओला टोइवोनेन, इसाक किएसी, थिएलिन।