FIFA World Cup: इंजुरी टाइम में गोल कर बेल्जियम ने जापान को हराया, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

By सुमित राय | Published: July 2, 2018 11:26 PM2018-07-02T23:26:25+5:302018-07-03T01:28:47+5:30

FIFA World Cup 2018 के प्री-क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम और जापान के बीच खेले गए मुकाबले का लाइव अपडेट...

FIFA World Cup 2018 Live: Belgium vs Japan Live Score and Live Update | FIFA World Cup: इंजुरी टाइम में गोल कर बेल्जियम ने जापान को हराया, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2018 Live: Belgium vs Japan Live Score and Live Update

रोस्तोव-आन-दोन (रूस), दो जुलाई। फीफा विश्व कप 2018 के प्री क्वार्टर फाइनल के छठे मुकाबले में बेल्जियम की टीम जापान रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बेल्जियम की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम का सामना ब्राजील की टीम से होगा।

FIFA World Cup 2018 Live: Belgium vs Japan लाइव अपडेट -

- इंजुरी टाइम में बेल्जियम की ओर से नासेर चाडली ने (90+4 मिनट) में गोलकर अपनी टीम को दिलाई रोमांचक जीत। जापान को हराकर बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह।

- मैच के दूसरे हाफ का 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद 4 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- बेल्जियम की टीम ने जापान के खिलाफ की 2-2 की बराबरी। मैच के 74वें मिनट में मरौने फेल्लैनी ने अपनी टीम के लिए किया दूसरा गोल।

- मैच के 69वें मिनट में बेल्जियम की ओर से जन वर्टोंगेन ने गोल कर अपनी टीम को कराई मैच में वापसी। जापान की टीम अब भी 2-1 से आगे। स्कोर: बेल्जियम- 1 और जापान- 2

- पहले गोल के 4 मिनट बाद ही जापान की ओर से टाकाशी इनुई ने 52वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को दिलाई 2-0 से बढ़त। स्कोर: बेल्जियम- 0 और जापान- 2

- मैच के 48वें मिनट में जापान की ओर से जेनकी हारागुची ने पहला गोल कर बेल्जियम के खिलाफ अपनी टीम को दिलाई बढ़त। स्कोर: बेल्जियम- 0 और जापान- 1

- दूसरे हाफ के शुरुआत से ही जापान ने आक्रामक खेल शुरू किया।

- 15 मिनट के ब्रेक के बाद दूसरे हाफ का मैच शुरू।

- एक मिनट का एक्स्ट्रा टाइम खत्म होने के बाद भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। स्कोर: बेल्जियम- 0 और जापान- 0

- पहले हाफ का 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद इंजुरी टाइम के रूप में मैच में एक मिनट का समय जोड़ा गया।

- मैच में आधे घंटे का समय बीत जाने के बाद भी कोई गोल नहीं हो सका है। दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाया, लेकिन गोल करने में सफल नहीं रहे।

- 14 मिनट का मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं।

- बेल्जियम और जापान के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल का मुकाबला शुरू।

- जापान और बेल्जियम के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए ग्राउंड पर आए।

- जापान की टीम पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी। जापान की टीम इससे पहले 2002 और 2010 में प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही लेकिन दोनों की मौकों पर हार गई।

- बेल्जियम की टीम ने टीम ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर ग्रुप जी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

- बेल्जियम और जापान के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे से रोस्तोव-आन-दोन में खेला जाएगा।

- फीफा विश्व कप 2018 के प्री क्वार्टर फाइनल के छठे मुकाबले में बेल्जियम की टीम का सामना जापान से हो रहा है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

बेल्जियम

  • कोच: रॉबर्टो मार्टिनेज
  • गोलकीपर्स: कोएन कास्टील्ज, थिबॉट कर्टोइस, साइमन मिग्नोलेट
  • डिफेंडर्स: टॉबी एल्डरविरेल्ड, डेड्रिक बोयाटा, विन्सेंट कॉम्पनी, थॉमस म्यूनियर, थॉमस वर्माएलन, जन वर्टोंगेन
  • मिडफील्डरर्स: यानिक कैरास्को, केविन डी ब्रुयने, मूसा डेम्बेले, लिंडर डेंडोन्कर, मरौने फेल्लैनी, ईडन हजार्ड, थोर्गन हजार्ड, अदनान जानुजाज, ड्रिज मेरटेन्स, यौरी टिलेमन्स, एक्सेल विट्सेल
  • फॉर्वर्ड्स: मिची बटशुयी, नासेर चाडली, रोमेलू लुकाकू
  • सब्सिट्यूट: लौरेंट सीमन

जापान

  • कोच: अकीरा निशिनो
  • गोलकीपर्स: ईजी कावाशिमा (मेट्ज), मासाकी हिगासिगुची, कोसुके नाकामुरा
  • डिफेंडर्स: युटो नागाटोमो, टोमोआकी माकिनो, वाटरु एंडो, माया योशिदा, हिरोकी साकाई, गोटोकु साकाई, जेन शोजी, नाओमिचि यूएडा
  • मिडफील्डरर्स: माकोटो हासेबे, किसुके होंडा, टाकाशी इनुई, शिंजी कागावा, होटारु यामागुची, जेनकी हारागुची, टाकाशी उसामी, गाकु शिबास्की, रयोटो ओशिमा
  • फॉर्वर्ड्स: शिंजी ओकाजाकी, यूया ओसाको, योसिनोरी मुटो

Web Title: FIFA World Cup 2018 Live: Belgium vs Japan Live Score and Live Update

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे