FIFA World Cup, Russia Vs Uruguay: रूस को 3-0 से हराकर ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंचा उरुग्वे
By विनीत कुमार | Updated: June 25, 2018 21:28 IST2018-06-25T18:11:56+5:302018-06-25T21:28:57+5:30
FIFA World Cup 2018: ग्रुप-ए में रूस और उरुग्वे के बीच मैच का लाइव अपडेट...

Russia Vs Uruguay Live
समारा (रूस), 25 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में उरुग्वे ने सोमवार को रूस को 3-0 से हरा दिया। इसके साथ ही उरुग्वे की टीम ग्रुप-ए में 9 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई। उरुग्वे के लिए इस मैच में लुइस सुआरेज (10वें मिनट) और एडिनसन कावानी (90वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा। वहीं, एक गोल उसे तोहफे में मिली। मैच के 23वें मिनट में रूस के डेनिस चेरिसेव के पैरों से लगकर गेंद उसके ही गोलपोस्ट में चली गई।
बता दें कि दोनों टीमें पहले ही अपने शुरुआती दो मैच जीत तक नॉकआउट में पहुंच चुकी हैं। रूस ने अपने पहले मैच में सऊदी अरब को और फिर मिस्र को मात दी थी। वहीं, उरुग्वे ने मिस्र पर जीत से अपने अभियान का आगाज किया था और फिर सऊदी अरब को हराकर नॉकआउट वर्ग में जगह पक्की कर ली। ग्रुप ए में ही आज एक और मैच मिस्र और सऊदी अरब के बीच खेला गया। सऊदी अरब ने ये मैच 2-1 से जीता। मिस्र और सऊदी अरब की टीमें वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी हैं।
फीफा वर्ल्ड कप, Russia Vs Uruguay Live:
- खेल खत्म, और इसके साथ ही उरुग्वे ने 3-0 से यह मैच जीत लिया है।
- 90वें मिनट में एक और गोल, उरुग्वे 3-0 से आगे। एडिनसन कावानी ने यह गोल दागा। पांच मिनट का इंजुरी टाइम और बाकी।
- 77 मिनट का खेल खत्म, उरुग्वे अब भी 2-0 से आगे।
- हाफ टाइम के बाद का खेल शुरू और 46वें मिनट में उरुग्वे को रूसी बॉक्स के ठीक बाहर फ्री किक। हालांकि, कोई फायदा नहीं।
- हाफ टाइम तक का खेल खत्म, उरुग्वे पहले हाफ के बाद रूस के खिलाफ 2-0 से आगे।
- 36वें मिनट में रूसी खिलाड़ी इगोर स्मोल्निकोव को दूसरी बार येलो कार्ड, इससे पहले 28वें मिनट में भी उन्हें योलो कार्ड दिखाया गया था। यानी रेड कार्ड और अब इगोर इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह बाहर जाते हुए। रूस को 10 खिलाड़ियों के साथ अब खेलना होगा।
- 28वें मिनट में उरुग्वे का जबर्दस्त अटैक। सुआरेज गेंद लेकर रूस के बॉक्स में हालांकि बेहद करीब से खेला गया उनका शॉट रूसी गोलकीपर के पैरों से लकर दूसरी ओर चला गया और दूसरे रूसी खिलाड़ियों ने खतरे को टाला।
- 23वें मिनट में दूसरा गोल। उरुग्वे की बढ़त 2-0 की हुई। यह रूस का आत्मघाती गोल। रूसी खिलाड़ी डेनिस चेरिसेव के पैरों से लगकर गेंद गोलपोस्ट में चली गई।
- 13वें मिनट में रूस को कॉर्नर मिला लेकिन गेंद सीधे उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा के हाथों में।
- 10वें मिनट में गोल। उरुग्वे ने बढ़त हासिल कर ली है। लुइस सुआरेज ने मैच का पहला गोल दागा।
⚽️🥅🇺🇾#URURUSpic.twitter.com/tcmx4MAZts
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 25, 2018
- 9वें मिनट में रूस के ल्यूरी गैजिंस्की को येलो कार्ड और उरुग्वे को नतीजतन फ्री किक मिला है।
- दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू। ये है दोनों टीमों की लाइनअप
The formations for #URURUS...
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 25, 2018
Who are you backing? pic.twitter.com/YaYx2JniXO
- शाम 7.30 बजे से समारा शहर के समारा एरेना में शुरू होगा मैच। दोनों टीमें प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
रूस:
गोलकीपर्स: इगोर अकिनफीव, व्लादिमीर गाबूलोव, आंद्रेई लूनेव।
डिफेंडर्स: व्लादिमीर ग्रानेट, फेदोर कुद्रयाशोव, इलिया कुटेपोव, आंद्रेई सेमेनोव, सर्जेई इगनाशेविच, मारियो फर्नांडीज, इगोर, स्मोलनिकोव।
मिडफील्डर्स: यूरी गाजिनस्की, अलैक्जेंडर गोलोविन, एलन जागोइव, अलैक्जेंडर एरोकिन, यूरी झिरकोव, डालेर कुजयीव, रोमन जोबनिन, अलैक्जेंडर सामेदोव, एंटन मिरानचुक, डेनिस चेरीशेव।
फॉरवर्ड्स: अर्तेम ज्यूबा, एलेक्सी मिरानचुक, फेदोर स्मोलोव।
उरूग्वे:
गोलकीपर्स: मार्टिन कंपाना, फर्नांडो मुसलेरा, मार्टिन सिल्वा।
डिफेंडर्स: मार्टिन काकेरेस, सेबेस्टियन कोट्स, जोस मारिया गिमिनेज, डिएगो गोदिन , मैक्सीमिलियानो परेरा, गैस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला।
मिडफील्डर्स: गियोग्रेन डि अरासकेटा, रोड्रिगो बेंटेनकर, डिएगो लैक्साल्ट, नहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरेरा, मटियास वेकिनो, जोनाथन उरेटाविसकाया।
फॉरवर्ड्स : एडिनसन कवानी, मैक्सीमिलियानो गोमेज, लुइस सुआरेज, क्रिस्टियन तुयानी।