Diego Armando Maradona Death News: नहीं रहें महान फुटबॉलर 'हैंड ऑफ गॉड', सौरव गांगुली ने ट्वीट कर जताया शोक
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 25, 2020 11:12 PM2020-11-25T23:12:05+5:302020-11-25T23:27:39+5:30
माराडोना के निधन पर प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ट्वीट किया कि मेरे हीरो नहीं रहे।
फुटबाल जगत से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो मैराडोना का बुधवार यानी 25 नवंबर को निधन हो गया। माराडोना की उम्र 60 साल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माराडोना का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। बताया जा रहा है कि माराडोना लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
खबरों के मुताबिक दो सप्ताह पहले ही उन्हें ब्रेन में क्लॉट की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी। माराडोना के निधन पर प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ट्वीट किया कि मेरे हीरो नहीं रहे। मैंने आपके लिए फुटबॉल देखा। वहीं हरभजन सिंह ने भी उनके निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
RIP #diegomaradona 💔💔
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) November 25, 2020
My hero no more ..my mad genius rest in peace ..I watched football for you.. pic.twitter.com/JhqFffD2vr
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 25, 2020
डिएगो माराडोना को महान फुटबॉलर कहा जाता है। माराडोना ने साल 1986 में अर्जेंटीना को फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताया था। उनके एक विवादित गोल ने इंग्लैंड को जीत से महरूम कर दिया था. गोल माराडोना के हाथ से लगकर हुआ था लेकिन रेफरी वो देख नहीं सके और नतीजा अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन बना। माराडोना का यही गोल फुटबॉल इतिहास में हैंड ऑफ गॉड के नाम से मशहूर है. उनके निधन से विश्व भर में शोक की लहर है।