नाइजीरिया में हुआ फुटबॉलर की मां का अपहरण, रिहाई के लिए मांगी गई फिरौती

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 5, 2019 10:32 AM2019-03-05T10:32:08+5:302019-03-05T10:32:08+5:30

यह घटना 27 फरवरी को हुई। इस सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, उनकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चति करने की दिशा में जांच की जा रही है।

Bordeaux footballer's mother kidnapped in Nigeria | नाइजीरिया में हुआ फुटबॉलर की मां का अपहरण, रिहाई के लिए मांगी गई फिरौती

नाइजीरिया में हुआ फुटबॉलर की मां का अपहरण, रिहाई के लिए मांगी गई फिरौती

नाइजीरिया के एक फुटबॉल खिलाड़ी सैमुअल कालू की मां को अगवा कर लिया गया है और उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए फिरौती की मांग की गई है। दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया पुलिस ने सोमवार को यह खबर दी है।

आबिया राज्य पुलिस के जन संपर्क अधिकारी गॉडफ्रे ओगबोना ने बताया, ‘‘यह घटना 27 फरवरी को हुई।’’ उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, उनकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चति करने की दिशा में जांच की जा रही है।

नाइजीरियाई कप्तान के पिता का भी हो चुका अपहरण: फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के दौरान नाइजीरिया के कप्तान जॉन ओबी मिकेल के पिता का अपहरण हो गया था। इसके बाद फुटबॉलर से रिहाई के लिए मोटी रकम मांगी गई। बावजूद इसके मिकेल ने अर्जेंटीना के खिलाफ 90 मिनट के मैच को पूरा खेला था। कुछ दिन बाद ही उनके पिता की सकुशल वापसी हो गई थी।

(इनपुट भाषा के साथ)

Web Title: Bordeaux footballer's mother kidnapped in Nigeria

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे