लाइव न्यूज़ :

टेस्ट नहीं स्रोत तय करता है वाइन की कीमत

By उस्मान | Updated: October 24, 2018 17:40 IST

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि आयोवा और विसकोन्सिन की वाइन के देश और क्षेत्र के बारे में खुलासा करने पर इस पर बड़ा नकारात्मक असर पड़ा कि सहभागी प्रति बोतल कितना खर्च करने को तैयार है। 

Open in App

एक अध्ययन में सामने आया है कि वाइन के स्वाद के बजाय उसकी उत्पत्ति यह तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है कि कोई व्यक्ति उसके लिए कितना भुगतान करने का इच्छुक है।

अमेरिका के वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने कई परीक्षणों के बाद पाया कि स्वाद से इतर कारक यह तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं कि पश्चिमी देशों के अपने समकक्षों की तुलना में हांगकांग में उपभोक्ता कितना भुगतान करने को इच्छुक है।

यह परीक्षण तीन चरणों में किया गया है। पहले चरण में सहभागियों को वाइन उनके (ब्रांड के) बारे में सूचना दिये बगैर चखायी गयी। दूसरे चरण में उन्हें वाइन देने से पहले यह बताया कि यह वाइन किस देश की है। तीसरे चरण में उन्हें वाइन चखाने से पहले उसकी सारी जानकारी जैसे ग्रेप वैरायटी, कहां बनी है आदि दी गयी।

हर बार सहभागियों को चखने और चुनिंदा तत्वों के आधार पर उसकी रेटिंग करने और उस खास वाइन के लिए भुगतान करने की अपनी इच्छा बताने को कहा गया।

हर चरण में पांच अलग अलग देशों और छह भिन्न भिन्न क्षेत्रों की समान मूल्य श्रेणी की छह वाइन -:तीन लाल और तीन सफेद: परोसी गयी गयी थीं।

वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी में क्लीनिकल सहायक प्रोफेसर बायरन मारलोवी ने कहा, ‘‘पहली बार वाइन के प्रति अच्छा उत्साह था, जब सभी व्यक्ति वाइन के ब्योरे से अनभिज्ञ थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब यह खुलासा किया कि फलां वाइन फलां क्षेत्र की है जहां से वे परिचित नहीं थे, या किस्म जिनसे वे वाकिफ नहीं थे, तब उनके प्रति बहुत कम उत्साह देखा गया। ’’

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि आयोवा और विसकोन्सिन की वाइन के देश और क्षेत्र के बारे में खुलासा करने पर इस पर बड़ा नकारात्मक असर पड़ा कि सहभागी प्रति बोतल कितना खर्च करने को तैयार है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड