लाइव न्यूज़ :

मुरथल हवेली Murthal Haveli के इन 5 तरह के पराठों में पंजाब का असली स्वाद, मक्खन-दही के साथ लें मजा

By उस्मान | Updated: October 20, 2018 12:08 IST

मुरथल में देसी घी और मक्खन से बने खाने के लिए तमाम फाइव स्टार ढाबे हैं लेकिन हवेली ढाबे की बात कुछ और ही है जो इसे बाकी ढाबों से अलग करता है।

Open in App

अगर आप पराठे खाने के शौकीन हैं, तो आपने मुरथल का नाम तो जरूर सुना होगा। मुरथल के पराठे नार्थ इंडिया में मशहूर हैं। एनएच1 जीटी रोड पर देसी घी और मक्खन से बने खाने के लिए तमाम फाइव स्टार ढाबे हैं लेकिन हवेली ढाबे की बात कुछ और ही है जो इसे बाकी ढाबों से अलग करता है। लोग यहां अक्सर देर रात या वीकेंड पर किफायती दाम में लस्सी और दाल-पराठे खाने आते हैं। हम आपको हवेली में मिलने वाले पांच पराठों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। 

1) पनीर पराठा यह एक आकर्षक पराठा है जो एक मसालेदार मिश्रण में मैश किए हुए पनीर से भरा हुआ है। पनीर पराठा में पनीर, ताजा धनिया, पुदीने के पत्ते, मिर्च और अन्य मसाले स्टफ किया जाते हैं। इस पराठे को मक्खन और दही के साथ परोसा जाता है। 

2) आलू प्याज का पराठा आलू और प्याज के साथ बनाए गए पराठे को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। मैश किए हुए आलू को बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च के साथ आटे में मिलाकर पराठा बनाया जाता है। इसमें विभिन्न मसाले भी मिक्स किए जाते हैं। इसे मक्खन और दही के साथ परोसा जाता है। 

3) गोभी पराठा गोभी पराठे को फूलगोभी और सब्जियों के मिश्रण से बनाया जाता है। प्रत्येक सामग्री को भरने से पहले अन्य मसालों के साथ अच्छी तरह से मैश किया जाता है। इसे लस्सी के एक लंबे गिलास के साथ लें।

4) मिक्स पराठा मिक्स पराठा उन लोगों के लिए बेहतर है जो सभी चीजों को एक चीज में चाहते हैं। इसमें आलू, गोबी और अधिक जैसे सभी चीजों को मिक्स करके बनाया जाता है। इसे सफेद मक्खन और दही के साथ सर्व किया जाता है। 

5) दालवाला पराठा जिन लोगों को दाल पसंद है उन लोगों के लिए इससे बेस्ट ऑप्शन कुछ नहीं है। आप इस पराठे का दही और लस्सी के साथ मजा ले सकते हैं। यह अन्य पराठा की तुलना में हल्का होता है इसलिए आप दो पराठे भी खा सकते हैं।

टॅग्स :रेसिपीहरियाणाहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड