नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो प्रेगनेंसी में जरूर करें नारियल का सेवन, होगें और भी बहुत से फायदे

By मेघना वर्मा | Published: June 5, 2018 11:39 AM2018-06-05T11:39:10+5:302018-06-05T11:39:10+5:30

अक्सर गर्भवती महिलाओं को खून की समस्या होना भी आम बात होती है। ऐसे में ये ना सिर्फ महिला के लिए हानिकारक होता है बल्कि उसके होने वाले बच्चे पर भी इसका खासा असर पड़ता है।

top 5 benefits of eating coconut during pregnancy | नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो प्रेगनेंसी में जरूर करें नारियल का सेवन, होगें और भी बहुत से फायदे

नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो प्रेगनेंसी में जरूर करें नारियल का सेवन, होगें और भी बहुत से फायदे

प्रेंगनेंसी, हर महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। बच्चा पहला हो या दूसरा मां को हर बार खास अनुभव कराता है। ऐसे में डॉक्टर्स और घर की बड़े महिलाओं को आराम करने और सेहतमंद खाना खाने की सलाह देते हैं। बहुत सी महिलाओं को इस दौरान जो चिंता सबसे ज्यादा परेशान करती है वो है उनके डिलेवरी के टाइम की चिंता। बहुत सी महिलाएं चाहती हैं कि उनकी नॉर्मल डिलेवरी हो जाए। साथ ही हर महिला ये भी चाहती है कि उसका बच्चा स्वस्थय पैदा हो। ऐसे में महिला को सूखा नारियल खाने की सलाह दी जाती है। ये ना सिर्फ आपके बच्चे के लिए फायदेमंद साबित होता है बल्कि इससे ऑपरेट डिलीवरी होने के चांसेज भी कम हो जाते हैं। इसके आलावा भी नारियल खाने और नारियल का पानी पीने के बहुत से फायदे होते हैं आप भी जानें। 

1. इम्यून सिस्टम रहता है ठीक

प्रेग्नेंसी में सूखा नारियल के सेवन से होने वाले बच्चे और मां दोनों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यही कारण है कि हर प्रेगनेंट महिला को नारियल खाने के लिए कहा जाता है ताकि उसके साथ उसका बच्चा भी स्वस्थय रहे और किसी भी बिमारी से दूर रहे। 

2. ब्रेस्ट मिल्क बनता है ज्यादा

बहुत सी महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनको डिलेवरी के बाद ब्रेस्ट फीड करवाने में दिक्कत होती है। इसका कारण ये होता है कि उनका ब्रेस्ट मिल्क बनता ही नहीं है। ऐसे में उपाय के लिए आप सूखा नारियल खा सकती हैं। इससे ब्रेस्ट मिल्क ज्याता बनता है। सिर्फ यही नहीं इसके सेवन से मां के दूध की पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है। 

3. नहीं होती खून की कमी

अक्सर गर्भवती महिलाओं को खून की समस्या होना भी आम बात होती है। ऐसे में ये ना सिर्फ महिला के लिए हानिकारक होता है बल्कि उसके होने वाले बच्चे पर भी इसका खासा असर पड़ता है। इससे बचने के लिए हर प्रेगनेंट महिला को सूखे नारियल का सेवन करना चाहिए। ये काफी फायदेमंद होता है साथ ही आपके अन्दर की खून की कमी को भी दूर करता है। 

4. एसिडिटी से मिलती है राहत

गर्भवती महिला को एसिडिटी होना भी आम सी बात होती है। अक्सर लोग इसे इग्नोर भी कर देते हैं। लेकिन ये डिलेवरी के समय में परेशानी पैदा कर सकती है। ऐसे में महिलाओं को सूखे नारियल का सेवन करना चाहिए। ये आपके पाचन तंत्र को सही करके एसिडिटी होने से बचाता है। 

5. नहीं होती पैरों में सूजन

प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाओं में अक्सर पैरों में सूजन की समस्या देखने को मिलती है। सूखा नारियल आपको इससे भी निजात दिलाने में मदद करता है। साथ ही ये आपको होने वाले अन्य दर्द से भी राहत दिलाता है। अगर आप गर्मी से परेशान हैं तो ये आपके पेट को ठंडा रखने में भी मदद करता है। 
 

Web Title: top 5 benefits of eating coconut during pregnancy

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे