लाइव न्यूज़ :

आपको 100 साल स्वस्थ और जिंदा रख सकती हैं खाने की ये 6 चीजें

By उस्मान | Updated: October 19, 2018 13:54 IST

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने की इच्छा भला कौन नहीं रखता है? इसके लिए लोग कई तरह के तरीके भी अपनाते हैं। फिर भी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं रह पाते हैं। दरअसल इसके पीछे उनका खराब खानपान और जीवनशैली है। लंबा जीवन जीने का कोई भी शॉर्ट-कट नहीं होता है, इसके लिए स्‍वस्‍थ दिनचर्या के साथ पौष्टिक आहार का सेवन बहुत जरूरी है।

Open in App

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने की इच्छा भला कौन नहीं रखता है? इसके लिए लोग कई तरह के तरीके भी अपनाते हैं। फिर भी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं रह पाते हैं। दरअसल इसके पीछे उनका खराब खानपान और जीवनशैली है। इसमें कोई शक नहीं है कि एक्सरसाइज आपके शरीर और मन दोनों की उम्दा सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन खानपान से जुड़ी अच्छी आदतें भी आपके उम्र को बढ़ा सकती हैं। आपको बता दें कि लंबा जीवन जीने का कोई भी शॉर्ट-कट नहीं होता है, इसके लिए स्‍वस्‍थ दिनचर्या के साथ पौष्टिक आहार का सेवन बहुत जरूरी है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आप सौ साल से अधिक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। 

1) अखरोटअखरोट में ऐसी सभी पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी हैं। अखरोट में हेल्दी फैट होता है जिसका मानव तंत्र के लिए नुकसानदायक नहीं है। अपने शरीर को सभी आवश्यक मिनरल्स देने के लिए आपको रोजाना कम से कम ¼ कप अखरोट का सेवन करना चाहिए। 

2) नींबूयदि आपको विटामिन सी की कमी है, तो नींबू से बेहतर चीज आपके लिए कुछ नहीं है। नींबू के फ्लेवोनोइड्स कैंसर की कोशिकाओं के विकास को कम करने में मदद करते हैं और फ्लू समेत कई अन्य बीमारियों को रोकने में भी सहायक हैं।

3) ब्रोकोलीब्रोकोली विटामिन के भंडार है। इससे आपको अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और बीमारियों से लड़ने के लिए इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। सुनिश्चित करें कि आप इसे सही ढंग से पकाएं।

3) बीन्सबीन्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में सहायक है। इसके अलावा बीन्स में फाइबर होता है जो शरीर को अन्य खाद्य पदार्थों को पचाने में मदद करता है और इसमें अन्हेल्दी फैट बिल्कुल भी नहीं होता है।

4) डार्क चॉकलेट किशमिश और नट्स से भरपूर डार्क चॉकलेट सेहत का खजाना है। दूध वाली चॉकलेट खाने से बचें और सिर्फ डार्क चॉकलेट खाएं। इसमें कोको फ्लैवोनोइड्स और एसिड होते हैं जो हेल्दी हैं और आपके शरीर के लिए स्वस्थ भी। 

5) टमाटर विभिन्न प्रकार के टमाटर कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं। टमाटर ब्लड को मैनेज करने के लिए आपके शरीर को आवश्यक तत्व भी प्रदान करते हैं। हर व्यक्ति को रोजाना एक बड़ा टमाटर खाना चाहिए।

6) लहसुनयदि आप ताजा लहसुन नहीं खाते हैं, तो आप लगातार जोखिम में हैं। लहसुन हानिकारक सूक्ष्मजीवों को मारने में मदद करता है और आपके शरीर को सभी हेल्मिंटों से साफ रखता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली में भी सुधार करता है। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड