गणतंत्र दिवस स्पेशल: आप इन 5 डिश से दिखा सकते हैं खाने की मेज पर भी देशभक्ति के रंग
By मेघना वर्मा | Updated: January 25, 2018 17:35 IST2018-01-25T17:23:41+5:302018-01-25T17:35:29+5:30
इस गणतंत्र दिवस पर आप भी मूली, गाजर और खीरे की मदद से तिरंगे रंग का सलाद बना सकते हैं।

गणतंत्र दिवस स्पेशल: आप इन 5 डिश से दिखा सकते हैं खाने की मेज पर भी देशभक्ति के रंग
कल 26 जनवरी को हमारा गणतंत्र दिवस है। इसी दिन आजाद भारत को अपना संविधान मिला था। गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी में गणतंत्र दिवस की परेड में देश का रंग देखने को मिलेगा वहीं देश के कोने-कोने में इसकी झलक देखने को मिलेगी। भारत देश हमेशा से ही अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है। इन्हीं सभ्यताओं में से एक है हमारी पाक सभ्यता। हमारे देश में हर उत्सव और त्योहारों को पकवानों के साथ मानते है। हर त्यौहार और हर मौके के लिए हम खास और अनोखे पकवान बनाते हैं। ये ना सिर्फ हमारी सभ्यता को दिखाते हैं बल्कि हमारे परिवार और देश के प्रति प्रेम को भी दिखाते हैं। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपको तिरंगे के रंगों से भरे हुए कुछ पकवान के बारे में बताएंगे। 26 जनवरी को इन तिरंगे के रंगों के पकवान बनाकर आप अपने डाइनिंग टेबल को तिरंगे के रंग सकते है।
1- तिरंगा पुलाव
ठंड के समय में बाजारों में रंग बिरंगी सब्जियां आती हैं। इन्हीं का उपयोग करके आप तिरंगे रंग का पुलाव बना सकते हैं। लाल रंग की गाजर, सफेद चावल और हरे मटर के साथ तैयार किए गए इस चावल को आप खड़े मसालों के साथ मिलाकर बना सकते हैं। ये ना सिर्फ स्वाद में अच्छे लगेंगे बल्कि आपकी डाइनिंग टेबल को देशभक्ति और तिरंगे के रंग में भी बदल देंगे।
2- तिरंगा सलाद
किसी भी खाने की मेज पर भोजन तब तक पूरा नहीं होता जब तक उसमें सलाद को शामिल ना हो। इस गणतंत्र दिवस पर आप भी मूली, गाजर और खीरे की मदद से तिरंगे रंग का सलाद बना सकते हैं। ये सेहत के साथ स्वाद में भी बेहतरीन होते हैं।
3- तिरंगा सैंडविच
नाश्ते में या खाने में अगर आपको सैंडविच पसंद है तो आप इसे भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ बना सकते हैं। सफेद या मैदे साधारण वाली ब्रेड में टमाटर और खीरा लगाकर आप इसे तिरंगे का रंग दे सकते हैं। आप इसमें चाहें तो ग्रीन और रेड चटनी लगाकर भी इसे तिरंगे का रंग दे सकते हैं।
4- तिरंगा बर्फी
खाने की मेज पर खाने के साथ मीठा होना बहुत जरूरी है। इस गणतंत्र दिवस पर आप अपने खाने की मेज पर मीठे व्यंजनों को भी तिरंगे का रंग दे सकते हैं। खोये से बनने वाली साधारण बर्फी में फूड कलर डालकर आप उसे लाल और हरे रंग में बदल सकते हैं। उसे जमाकर आप तीनों को मिला दें और बस तियार है आपका तिरंगा बर्फी।
5- तिरंगा हलवा
ठंड में मीठे की बात करें तो हलवे का नाम सबसे पहले आता है। इस गणतंत्र दिवस आप अपने खाने की मेज पर तिरंगे रंग का हलवा बना सकते हैं इसमें आप गाजर का हलवा और सूजी में कलर मिलाकर तिरंगे रंग का रंग दे सकते हैं। तो आप भी बनाइये इस तिरंगे रंग का मीठा व्यंजन।
(फोटो-हंगरी फॉर एवर)




