लाइव न्यूज़ :

गोरा बच्चा पाने के लिए गर्भवती करती है ऐसे उपाय

By मेघना वर्मा | Updated: July 2, 2018 15:13 IST

आपने भी कई फिल्मों में सुना होगा कि अपनी गर्भवती बहू को हर सास स्वस्थ्य बच्चे के लिए केसर वाला दूध पिलाती है। इसी को मानकर आज तक महिलाएं गर्भावस्था के दौरान केसर वाला दूध पीती हैं।

Open in App

हर महिला चाहती है कि उसका बच्चा सबसे स्वस्थय और सुंदर हो। इसके लिए वह अपने प्रेगनेन्सी के दिनों में तरह-तरह की चीजें खाती है। घरेलू नुस्खों की बात करें तो इस दौरान बहुत सी महिलाएं इस दौरान दादी-नानी के बताए गए चीजों को भी खाती हैं इस आस के साथ कि उनका बच्चा गोरा पैदा होगा। जी हां लोगों के बीच यह मान्यता है कि कुछ फल और कुछ चीजों के सेवन से उनके बच्चे गोरे हो जाते हैं। आज हम आपको उसी फूड्स आइट्मस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बच्चे गोरा होने की चाह लिए हर महिला खाती है। वैसे तो बच्चे का रंग मां-बाप के रंग पर ही जाता है लेकिन लोगों में मान्यता है कि कुछ खास तरह के फूड्स को अपने डाइट में शामिल करके होने वाले बच्चे का रंग गोरा हो सकता है। 

1. संतरा

सबसे ज्यादा जिस चीज को गर्भावस्था के दौरान खाया जाता है वह है संतरा। महिलाएं मानती हैं कि संतरा खाने से उनके बच्चे गोरे पैदा होते हैं। संतरा का टेस्ट बढ़िया होने के कारण प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसे खाने से महिला को प्रैग्नेंसी के दौरान होने वाली कब्ज से भी राहत मिलती है। साथ ही में शिशु का रंग भी गोरा होता है। इसके अलावा शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

2. अंगूर

कहते हैं अंगूर खाने से आपके बच्चे का रंग गोरा हो सकता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इससे निकलने वाले विटामिन सी आपके बच्चे का रंग तो साफ करेंगे ही लेकिन यह आपकी सेहत के लिए परेशानी भी दे सकते हैं। यही कारण है कि गर्भावस्था के दौरान कम ही सही लेकिन अंगूर का सेवन करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - फटे दूध से सिर्फ पनीर नहीं, बन सकती हैं ये 3 चीजें भी, आज ही ट्राई करें

3. बादाम

माना जाता है कि गर्भावस्था में बादाम खाने से केवल शिशु का रंग ही नहीं गोरा होता बल्कि शिशु के विकास में भी मदद मिलती है। बादाम में विटामिन इ भरपूर मात्रा में होता है। यह शिशु के बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। रात में भीगे हुए बादाम के सुबह दूध के साथ खाने से ज्यादा फायदा होता है।  

4. केसर वाला दूध

आपने भी कई फिल्मों में सुना होगा कि अपनी गर्भवती बहू को हर सास स्वस्थ्य बच्चे के लिए केसर वाला दूध पिलाती है। इसी को मानकर आज तक महिलाएं गर्भावस्था के दौरान केसर वाला दूध पीती हैं। इसे पीने से ना सिर्फ बच्चे के रंग में फर्क आता है बल्कि मां का रंग भी निखर आता है। एक गिलास दूध में 4 से 5 केसर के रेशे डालें और उबाल लें। जब दूध गुनगुना हो जाए तो इसे पीएं। लेकिन इसका ज्यादा सेवन भी आपको परेशानी में डाल सकता है इसलिए आपको केसर वाले दूध का सेवन करना चाहिए लेकिन कम मात्रा में। 

ये भी पढ़ें - रोज सुबह खाएं ये 5 चीजें, हमेशा रहेंगे फिट और तंदरुस्त

5. नारियल

कहा जाता है कि नारियल का पानी हो या नारियल प्रेगनेन्सी के दौरान दोनों ही चीजें फायदेमंद होती हैं। इसे खाने से होने वाले बच्चे का रंग भी साफ हो सकता है। शिशु के रंग में निखार लाने के लिए महिला कच्चे नारियल, नारियल पानी, नारियल के लडू, नारियल की खीर आदि का सेवन कर सकती है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड