लाइव न्यूज़ :

स्ट्रॉबेरी खाने से डर रहे हैं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के लोग, ये है कारण

By मेघना वर्मा | Updated: September 18, 2018 08:42 IST

लोग इस अफवाह के चलते अब स्ट्रॉबेरी बेचना भी पसंद नहीं कर रहे।

Open in App

स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे दुनिया भर में सभी पसंद करते हैं। बच्चे हो या बूढ़े, इसका स्वाद सबके मन को भा जाता है। मगर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लोग स्ट्रॉबेरी को खाना तो दूर उसे खरीदना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। दरअसल बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जनता के बीच ये भ्रम फैला दिया गया है कि स्ट्रॉबेरी में छुपी हुई पिन है। जिसे खाने से सेहत पर भारी नुकसान हो सकता है यहां तक की जान भी जा सकती है। 

मेटल डिटेक्टर की जांच के बाद खरीद रहे स्ट्रॉबेरी

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की जनता अब स्ट्रॉबेरी की खरीद से पहले उसकी मेटल डिटेक्टर से जांच कर रही है। स्ट्रॉबेरी के हर एक पैकेट को अच्छी तरह से परख कर ही लोग उसे खरीद रहे हैं। वहीं दोनों देशों की सरकार लोगों के इस मनपंसद फल में लोगों का विश्वास वापिस लाने की कोशिश कर रही है। 

एक लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम

जनता का विश्वास फिर से जगाने और स्ट्रॉबेरी में पिन होने की अफवाह को गलत बताने के लिए इस दो देशों की सरकार ने इनाम रखा है। क्वींसलैंड राज्य की सरकार ने उस व्यक्ति की गिरफ्तारी पर एक लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम रखा है जिसने इस गलत अफवाह को फैलाया है। पिछले हफ्ते प्रदूषण की अफवाह के बाद ही स्ट्रॉबेरी वाली अफवाह को भी हवा मिल गई है। इसी के चलते वहां के 6 बड़े ब्रैंड्स ने बाजारों से अपने प्रोडक्टस वापिस ले लिये हैं। 

सोमवार को इस दोनों ही देशों में इस अफवाह को लेकर भय देखने को मिला। इसी के चलते कहीं भी स्ट्रॉबेरी की बिक्री नहीं हुई। हैरानी की बात तो ये है कि लोग इस अफवाह के चलते अब स्ट्रॉबेरी बेचना भी पसंद नहीं कर रहे। मगर अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है कि लोग स्ट्रॉबेरी खाकर बीमार हो गए हों।  

टॅग्स :फूडवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

खाऊ गली अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा