अक्सर मार्केट से खरीदा हुआ दूध या डेयरी से लिया गया दूध घर लाकर खौलाते ही खराब हो जाता है। महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या से शायद ये भी एक है। ऐसे में वह या तो पूरा फटा हुआ दूध फेंक देती हैं या किसी जानवर को खिला देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बड़ी आसानी से घर पर बना सकते हैं। जी हां अब अगर दूध फट भी जाए तो सिर्फ पनीर बनाने से अच्छा आप इससे कई लाजवाब डिश बना सकते हैं।
1. फटे हुए दूध की बनाएं स्मूदी
जी हां अगर आप फटे हुए दूध का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसका उपयोग स्मूदी बनाने के लिए कर सकती हैं। गर्मी के मौसम में वैसे भी सबसे ज्यादा लिक्विड लेना लोग पसंद करते हैं। तो आम कि या केले की स्मूदी बनाकर आप इसमें आइसक्रीम की जगह फटे दूध को डाल सकती हैं। इससे ना सिर्फ स्मूदी का टेस्ट बढ़ जाएगा बल्कि स्मूदी और सॉफ्ट भी हो जाएगी। साथ ही इससे आपकी स्मूदी में सुन्दर सा रंग भी आ जाएगा।
ये भी पढ़ें - रोज सुबह खाएं ये 5 चीजें, हमेशा रहेंगे फिट और तंदरुस्त
2. बनाएं बर्फी और रसगुल्ला
फटे हुए दूध से आप बेहतरीन डेजर्ट बना सकती हैं। इसे आप अपने मेहमानों तक को खिला सकती हैं। इसे बनाने के लिए फटे हुए दूध को एक भगोने में भिगो दें और फिर उसमें जरूरत के हिसाब से चीनी मिला लें। इसके बाद उसे तब तक पकाते रहें जब तक पानी खुश्क ना हो जाए आखिर में जो मिश्रण बचेगा उसमें खोया या बर्फी का आकार दें। आप चाहें तो इसका रसगुल्ला भी तैयार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - मॉनसून में फिट रहने के लिए करें इन 5 चीजों का सेवन
3. फटे दूध से बनाएं चॉकलेट मिल्क
जी हां अगर फटा दूध आपको बच्चा नहीं खाता तो आप उसे चॉकलेट मिल्क के रूप में उसे दे सकती हैं। इसके लिए फटे हुए दूध में कोका पाउडर और चीनी को अच्छी तरह मिलाना होगा साथ ही इसे बहुत अच्छी तरह ब्लेंड करें। जब सभी चीज आपस में मिल जाएं तो आपके पास गढ़ा दूध जैसा लिक्विड बचेगा। अब आप इसमें चॉकलेट सिरप और चॉकलेट चिप्स डालकर बच्चों को दे सकती हैं। यह आपके मेहमानों के लिए भी परफेक्ट स्वीट डिश होगी।
तो अगली बार फटा दूथ फेंकने से पहले इन तीन डिश को जरूर याद कर लीजिएगा।