इस वीकेंड घर पर आसानी से बनाएं कटहल के कबाब, मेहमान हो जाएंगे खुश

By मेघना वर्मा | Updated: June 24, 2018 07:59 IST2018-06-24T07:59:28+5:302018-06-24T07:59:28+5:30

भूने हुए प्याज-लहसुन को मसालों में मिलाकर लोग ग्रेवी वाली सब्जियां बनाते हैं। बहुत से लोग कटहल की सूखी सब्जी भी बनाते हैं।

how to make kathal ke kabab recipe in hindi | इस वीकेंड घर पर आसानी से बनाएं कटहल के कबाब, मेहमान हो जाएंगे खुश

इस वीकेंड घर पर आसानी से बनाएं कटहल के कबाब, मेहमान हो जाएंगे खुश

इस समय कटहल का सीजन चल रहा है। ऐसे में ज्यादातर घरों में कटहल की सब्जियां बनती हैं। भूने हुए प्याज-लहसुन को मसालों में मिलाकर लोग ग्रेवी वाली सब्जियां बनाते हैं। बहुत से लोग कटहल की सूखी सब्जी भी बनाते हैं। आज हम आपको कटहल से ही बनने वाला कबाब बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और साथ ही आप इसे नाश्ते के तौर पर अपने मेहमानों के सामने भी सर्व कर सकते हैं। आप भी बनाइए कटहल का कबाब। 

कटहल का कबाब बनाने की सामग्री

कटहल- 500 ग्राम
बेसन- आधा कप
तेल- तीन चौथाई कप
पुदीने के पत्ते- एक चौथाई कप
हरा धनिया- 2 से 3 बड़े चम्मच

ये भी पढ़ें- कश्मीर से केरल तक, दिल्ली के इस रेस्टोरेंट में मिलेगें भारत के 7 राज्यों के फेमस फूड

कटहल का कबाब बनाने की विधि 

1. सबसे पहले कटहल को धोकर उसका पानी सुखा लें।
2. अब इसे टुकड़ों में काट लें लेकिन ध्यान रखें कि बीज के पीछे के छिलके को जरुर हटा लें। 
3. अब इन्हें कूकर में डाल कर एक सीटी आने तक उबालें। 
4. इसके बाद गैस को धीमी कर करके 5 मिनट तक उबलने दीजिए। 
5. अब एक छलनी से दबाकर कटहल के टुकड़ों से सारा पानी निचोड़ कर निकाल दें। 
6. एक पैन में दो छोटी चम्मच तेल डाल कर गर्म करें। 
7. गर्म होने पर इसमें बेसन डालें और हल्का ब्राउन होने तक इसे भूनें। 
8. लगातार चलाते हुए इसमें सारे मसाले और पेस्ट डाल दें। 
9. अब इन सभी को बेसन में अच्छे से मिक्स होने तक भूनते रहें। 
10. थोड़ी देर बाद आंच बंद कर दें। इसके बाद भी इसे थोड़ा चलाते रहें ताकि बेसन नीचे से जल ना जाए। 
11. कटहल को एक बर्तन में निकाल कर इसे अच्छे से मैश कर लें। 
12. इसे भुने हुए बेसन में मिक्स कर दें। इसमें धनिया पत्ती, नमक, अमचूर और पुदीने की पत्ती डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।
13. इन्हें थोड़ी देर के लिए धीमी आंच पर चढ़ा कर चलाएं। अब इसे एक बर्तन में निकाल कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
14. इन मिश्रण से थोड़ी थोड़ी मात्रा लेकर इसे कबाब के आकार में हाथ से बना कर रख लें। 
15. उन्हें गर्म तेल में मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक तलें। 
16. एक कबाब तलने में लगभग 4 से 5 मिनट का समय लगायें। 
17. कटहल के कुरकुरे लाजवाब कबाब तैयार हैं। इसे अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।

Web Title: how to make kathal ke kabab recipe in hindi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे