घर पर भी बन सकता है कैफे जैसा टेस्टी चॉकलेट मिल्क शेक, जानें ईजी रेसिपी

By मेघना वर्मा | Updated: March 29, 2018 12:15 IST2018-03-29T12:15:38+5:302018-03-29T12:15:38+5:30

चॉकलेट मिल्कशेक बहुत ही टेस्टी और पॉवरफुल ड्रिंक है जो खासकर बच्चों को बहुत पसंद आता है। बच्चों की दूध ना पीने की समस्या अक्सर रहती है ऐसे में आप चॉकलेट मिल्क शेक बच्चों को दे सकते हैं।

How to make a Chocolate Shake at home and its recipe in Hindi | घर पर भी बन सकता है कैफे जैसा टेस्टी चॉकलेट मिल्क शेक, जानें ईजी रेसिपी

घर पर भी बन सकता है कैफे जैसा टेस्टी चॉकलेट मिल्क शेक, जानें ईजी रेसिपी

चॉकलेट अमूमन सभी को पसंद होता है। बच्चे हों या बड़े, चॉकलेट से बनी किसी फूड आइटम को चखने के लिए वे तैयार रहते हैं। चॉकलेट केक से लेकर, कुकीज और शेक, सभी टेस्टी लगते हैं और हर मौसम में चखे जा रकते हैं। गर्मियों में चॉकलेट शेक लोगों की पसंदीदा होता है। किसी कैफे या रेस्तरां में टेस्टी और परफेक्ट चॉकलेट शेक मिल जाता है लेकिन यह महंगा भी होता है और रोजाना ऐसा शेक पीने को मिल जाए ऐसा संभव भी नहीं है। इसलिए इसे घर पर ही बनाएं। तो इन गर्मियों में आप घर पर ठंडा-ठंडा चॉकलेट मिल्क शेक बनाकर घर वालों को खुश कर सकते हैं। जानें इसे बनाने की सरल विधि। 

चॉकलेट शेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

फुल क्रीम मिल्क - आधा लीटर
चॉकलेट आइसक्रीम - 2 चम्मच
चॉकलेट पाउडर - 1 चम्मच
कोको पाउडर - आधा चम्मच
कॉफी पाउडर - 1/4 चम्मच
चॉकलेट के टुकड़े - कद्दूकस किये हुए
चीनी - स्वाद के अनुसार
बर्फ के टुकड़े - 7 से 8 
बादाम - 3 से 4 बारीक काट ले।

यह भी पढ़ें: सिर से उतर जायेगा डाइटिंग का बुखार क्यूंकि मार्केट में आ गया है 'चॉकलेट फ्लेवर घी'

चॉकलेट शेक बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक ब्लेंडर में ठंडा दूध, चॉकलेट पाउडर, कोको पाउडर, कॉफी पाउडर, आइस क्यूब्स और चीनी डालकर चला लें।
2. तैयार है आपका टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट मिल्क शेक।
3. इसे सर्विंग ग्लास में निकालकर इस पर आइस-क्रीम और बादाम के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।  

Web Title: How to make a Chocolate Shake at home and its recipe in Hindi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे