दिल्ली की इन 10 जगहों पर 100 रुपये से भी कम में मिलता है स्वादिष्ट भरपेट खाना

By उस्मान | Published: October 31, 2018 01:49 PM2018-10-31T13:49:03+5:302018-10-31T13:49:03+5:30

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि दिल्ली जैसे बड़े शहर में अच्छा खाना खाने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे तो आप गलत हैं। बेशक अच्छा खाना थोड़ा महंगा होता है लेकिन दिल्ली की इन जगहों पर आपको अच्छे खाने के लिए बहुत ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी।

get less than 100 rupees to eat delicious tasty food in these 10 places of Delhi | दिल्ली की इन 10 जगहों पर 100 रुपये से भी कम में मिलता है स्वादिष्ट भरपेट खाना

फोटो- पिक्साबे

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि दिल्ली जैसे बड़े शहर में अच्छा खाना खाने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे तो आप गलत हैं। बेशक अच्छा खाना थोड़ा महंगा होता है लेकिन दिल्ली की इन जगहों पर आपको अच्छे खाने के लिए बहुत ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। जिन जगहों के बारे में हम बता रहे हैं, वहां आपको सौ रुपये से भी कम में स्वादिष्ट और पेटभर खाना मिल सकता है। चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में।  

1) चीज चैपलिन 
चीज किसे पसंद नहीं है? लेकिन जब इसे खाना आपके बजट में हो तो आप इसे और अधिक पसंद करेंगे। यहां आपको बजट में मोज़रैला एंड चेडर चीज़ से भरूपर पिज्जा मिल सकता है। इसके अलावा पांच ऑप्शन और उपलब्ध हैं। 

स्थान  :  एफ 351, लाडो सराय, मेहरौली के पास, नई दिल्ली

2) गंगा ढाबा
ये साधारण ढाबा जेएनयू में स्थित है। जाहिर है यहां रोजाना छात्रों की भीड़ रहती है। खास बात यह है कि यह सुबह दो बजे खुल जाता है और आप यहां दोस्तों के साथ पकौड़े, पराठे और चाय का मजा ले सकते हैं। 

स्थान: जेएनयू, नई दिल्ली

3) मूलचंद पराठा 
अगर आपका बजट कम है और मजेदार पराठों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको मूलचंद मेट्रो स्टेशन जाना चाहिए। आप यहां छाछ के साथ अमृतसर चूर चुर नान का मजा ले सकते हैं। पराठे के लिए यह दिल्ली में फेमस जगह है। 

स्थान: मुलचंद मेट्रो स्टेशन

4) दिल पासंद बिरयानी
अगर आप सिर्फ 60 रुपये में पेटभर बिरयानी खाना चाहते हैं, तो तुरंत जामा मस्जिद पहुंच जाएं। यकीनन इसका स्वाद आपको बार-बार यहां खींच लाएगा। 

स्थान: दिल पासंद बिरयानी, जामा मस्जिद

5) पंडित गया प्रसाद शिव चरण
1872 से इस जगह लोगों को बहुत प्यार से सेवा दी जा रही है। 95 रूपये में आपको यहां दो पराठे, 3 सब्जियां, 2 चटनी और अचार मिलता है। 

स्थान: 34, गाली पराठे वाली गली, चांदनी चौक, नई दिल्ली 

6) बिले दी हट्टी 
यह एक ऐसा स्थान है जहां आप हमेशा अच्छा भोजन पा सकते हैं। यहां कॉलेज छात्र ज्यादा आते हैं। यहां आपको 45 रुपये में स्वादिष्ट छोले भठूरे मिलते हैं। यकीनन इन्हें खाकर आप मस्त हो जाएंगे।

स्थान: 72 डी, कमला नगर, नई दिल्ली

7) टमी सेक्शन 
यदि आप कभी भी वेस्ट दिल्ली जाएं, तो आपको खाने के लिए किसी और जगह जाने की जरूरत नहीं है। आप सीधा टमी सेक्शन जाएं और यहां स्वादिष्ट चिकन लॉलीपॉप का मजा लें। आप यहां 100 रुपये में पेट भर सकते हैं। 

स्थान: 23/1, दुकान 4, प्रेम नगर, जेल रोड

8) इंडियन कॉफी हाउस
दिल्ली में यह एक ऐसी जगह है जहां आप दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। यह कोई पॉश कैफे नहीं बल्कि इंडियन  कॉफी हाउस है। यहां अच्छे भोजन के लिए आपको सिर्फ 90 रुपये खर्च करने होंगे।

स्थान: दूसरी मंजिल, मोहन सिंह पैलेस, कनॉट प्लेस

9) लाला बाबू चाट भंडार
क्या आप कुछ नया खाना चाहते हैं? तो आपको लाल बाबू चट भंडार के गोभी मटर समोसे ट्राई करने चाहिए। रोजाना यहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं। यकीन यहां का जायका आपको पसंद आएगा। 

स्थान: चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली

10) चाचे दी हट्टी 
चाचे दी हट्टी में आपको स्वादिष्ट छोले भठूरे मिलते हैं। मजे की बात यह कि आपको दोपहर 2 बजे तक मिल सकते हैं। अगर आपके पास 60 रुपये हैं तो आप जानते हैं कि कहां जाना है? 

स्थान: डी -33, कमला नगर, दिल्ली

Web Title: get less than 100 rupees to eat delicious tasty food in these 10 places of Delhi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली