लाइव न्यूज़ :

भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इन 5 खाने की चीजों पर विदेशों में लगा है बैन

By मेघना वर्मा | Updated: July 18, 2018 10:34 IST

पकौड़ी और कचौड़ी के साथ खाया जाने वाला कैचअप विदेशों में बैन है।

Open in App

भारत हमेशा से ही अपने चटोरेपन और यहां के स्वादिष्य व्यंजन विदेशा पर्यटकों को भी बहुत लुभाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फूड आइटम्स भी हैं जो भारत में तो बहुत पसंद की जाती हैं लेकिन विदेशी मार्केट में इन पर बैन लगा हुआ है। जी हां आज हम आपको ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भारतवासी बढ़ें चाव से खाते हैं लेकिन विदेशों में इन सभी पर बैन लगा हुआ है। 

1. ऐशियन शहद

शहद को हमेशा सेहत के लिए फायदेमंद कहा जाता है। ना सिर्फ हमारे स्वास्थय के लिए बल्कि हमारे स्किन के लिए भी शहद को काफी अच्छा बताया जाता है। मगर ऐशिया में इसी शहद को बीमारियों का भंडार कहा जाता है। एक रिपोर्ट में पाया गया था कि एशिया में बनाए जाने वाले शहद में हानिकारक एंटीबायोटिक्स और कई भारी धातुएं मौजूद होती हैं। इसी कारण से एशियन शहद पर यूरोप में बैन लगा दिया गया। भले ही यूरोपियन देशों में अब ये शहद देखने को नहीं मिलता लेकिन भारत में इसे आज भी बेचा जाता है।

2. रेडबुल

भारत में लोगों का खाना स्पेशली नॉनवेज बिना कोल्ड्रिंक या रेडबुल जैसे एनर्जी ड्रिंक के बिना पूरा नहीं होता मगर कुछ देशों का मानना है कि रेडबुल पीने से हार्ट प्राब्लम्स, डिप्रेशन, हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां होती हैं। जिसके चलते फ्रांस और डेनमार्क ने इस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया। वहीं लिथुआनिया में 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए इसका सेवन करना मना है। विदेशियों का मानना चाहे जो भी हो लेकिन भारत में इसकी बिक्री बिना किसी रोक-टोक के की जाती है।

ये भी पढ़ें - सैंडविच खाकर हो चुके हैं बोर तो इस बार बनाइए ब्रेड का हलवा

3. कैचअप

नहीं चौकिएं मत भारत में हर पकौड़ी और कचौड़ी के साथ खाया जाने वाला कैचअप विदेशों में बैन है। फ्रांस ने इस पर बैन लगा रखा है। फ्रांस के अधिकारियों का मानना है कि कैचअप के उपयोग से उनकी संस्कृति को खतरा था। बच्चे इसकी ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे थे और पांरपरिक भोजन को भूलते जा रहे थे। इसी वजह से कैचअप को फ्रांस के प्राथमिक स्कूलों में प्रतिबंधित कर दिया गया।

4. जेली स्वीट्स

भारत में भले ही जेली को अच्छा माना जाता हो, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। असल में इसे बनाने के लिए कोंजैक नामक पदार्थ का उपयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इसी कारण ब्रिटेन और यूरोप के कई हिस्सों में इसे बेचने की मनाही है। हालांकि भारत की तरह ही जापान में भी इसका काफी चलन है।

5. पाश्च्युराइज्ड मिल्क

पाश्च्युराइज्ड दूध में हानिकारक जीव मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसी से बचने के लिए अमेरिका और कनाडा में इस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। वहीं भारत में ऐसा दूध बहुत ही आसानी से मिल जाता है, और तो और भारी मात्रा में इसका इस्तेमाल भी किया जाता है।

टॅग्स :हेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

स्वास्थ्यWeight Loss: पेट की चर्बी और मोटापा कैसे कम करें, अपनाएं ये डाइट टिप्स

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड