दीपिका-रणवीर की शादी में बनने वाले पकवानों को दोबारा कभी नहीं बनाएंगे शेफ, यह है पूरा मेन्यू
By उस्मान | Published: November 2, 2018 12:50 PM2018-11-02T12:50:26+5:302018-11-02T12:50:26+5:30
बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर दोनों अपनी शादी में शाही अंदाज में भोज की तैयारी करवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शेफ्स से कॉन्ट्रेक्ट साइन करवा लिया है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दीपिका-रणवीर की शादी 14-15 नवंबर को इटली की कोमो लेक पर होगी। शादी समारोह में इनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। दीपिका-रणवीर के करीबी एक स्रोत ने उनकी शादी की तैयारी को लेकर एक अहम जानकारी का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर दोनों अपनी शादी में शाही अंदाज में भोज की तैयारी करवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शेफ्स से कॉन्ट्रेक्ट साइन करवा लिया है। जूमटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका-रणवीर की शादी के दिन खास खाना बनवाया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि वेह शेफ ऐसा खाना फिर कहीं नहीं बनाएंगे।
शादी के खाने को लेकर शेफ्स के साथ हुआ बड़ा करार
सूत्र ने यह भी बताया है कि दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के समारोह को खास बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने फूड रेसिपीज को लेकर शेफ्स के साथ स्पेशल बांड साइन किया है। दीपिका-रणवीर की शादी में शेफ्स के साथ जो बांड जो करार हुआ है उसके तहत जो रेसीपी इस शादी में इस्तेमाल करेंगे, उसे कहीं और नहीं दोहराएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि इनकी शादी में मेन्यू में जो भी खास चीजें बनाई जाएंगी उस रेसिपी को शेफ्स दोबारा कभी नहीं बनाएंगे। जाहिर है यह मेन्यू इस कपल के लिए खास होगा।
शादी में बनेंगी चुनिंदा डिशेज
इस शादी में शामिल डिशेज चुनिंदा और बेहद खास होंगी। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने शादी के वेन्यू और डिटेल्स शेयर नहीं की है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शादी में सभी मेहमान एक ही रंग के परिधानों में नजर आएंगे। यहां तक कि वेटर्स भी खास किस्म के ड्रेस कोड में होंगे।
रिसेप्शन भी होगा शानदार
बताया जा रहा है कि इटली में शादी करने के बाद इस कपल के इंडिया में दो रिसेप्शन होंगे। पहला रिसेप्शन बैंगलोर में 21 नवंबर को और दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इनके दोनों रिसेप्शन में भी खाने की लाजवाब चीजें बनेंगी।