साल 2018 की 5 सबसे खूबसूरत दुल्हनें, हर कोई हुआ था इनकी खूबसूरती पर कायल

By गुलनीत कौर | Updated: December 26, 2018 12:10 IST2018-12-26T12:10:00+5:302018-12-26T12:10:00+5:30

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में शामिल हुई। शादी में ईशा ने अपना मां नीता की शादी की साड़ी को अपने वेडिंग ऑउटफिट के साथ कंबाइन करवाया।

Year Ender 2018: The most beautiful and stylish brides of 2018 | साल 2018 की 5 सबसे खूबसूरत दुल्हनें, हर कोई हुआ था इनकी खूबसूरती पर कायल

साल 2018 की 5 सबसे खूबसूरत दुल्हनें, हर कोई हुआ था इनकी खूबसूरती पर कायल

साल 2018 में लोगों ने कई सारी शादी शादियाँ देखीं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक और यहां तक कि टीवी सितारों ने भी रॉयल अंदाज में शादी की। इसके अलावा स्पोर्ट्स जगत की कुछ जानी मानी हस्तियाँ में शादी के बधन में बंधीं। लेकिन इन धीरे सारी शादियों में से हम आपको 5 ऐसी दुल्हनों की तस्वीरें दिखाने जा रहे अहिं जो साल 2018 की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दुल्हनें रही हैं। आप भी इनकी तस्वीरें देखकर हमारी बात से सहमत होंगे। 

1) दीपिका पादुकोण

साल 2018 में दीपिका-रणवीर की शादी सबसे अधिक पॉपुलर हुई। इटली के लेक कोमो के एक रिसोर्ट में दोनों ने शादी की। शादी में मेहंदी के फंक्शन में दीपिका ने पिंक लहंगा पहना। कोंकणी रिवाज से हुई शादी में साड़ी और सिन्धी वेडिंग में लाल रंग का लहंगा पहना। इस लहंगे के दुपट्टे पर 'सौभाग्यवती भवः' लिखा था। ये सभी ड्रेसेस सब्यसाची कलेक्शन की थीं। अपनी शादी के हर फंक्शन में दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

2) प्रियंका चोपड़ा

एक्स-मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की देसी गर्ल ने हॉलीवुड रॉकस्टार निक जोनस से शादी की। प्रियंका की शादी भी दो तरीके से हुई। क्रिस्चियन वेडिंग में प्रियंका ने 72 फीट लम्बा वाइट गाउन पहना था। इस गाउन में वे किसी एंजेल से कम नहीं लग रही थीं। हिन्दू वेडिंग के लिए प्रियंका सब्यसाची के लाल रंग के लहंगे में खूब जच रही थीं।

यह भी पढ़ें: पापा की परी ईशा अंबानी ने इन डिज़ाइनर ऑउटफिट से जीता लोगों का दिल, देखें तस्वीरें

3) ईशा अंबानी

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में शामिल हुई। शादी में ईशा ने अपना मां नीता की शादी की साड़ी को अपने वेडिंग ऑउटफिट के साथ कंबाइन करवाया। ईशा की शादी के जोड़े में ज़रदोज़ी, कसली, मुकेश, नक्षी, क्रिस्टल, सीक्विंस, ऐसे ढेरों काम किए गए थे। आइवरी रंग का यह लहंगा बेहद खूबसूरत लग रहा था।

4) मेघन मार्कल

फेमस अमेरिकन एक्ट्रेस मेघन मार्कल जब ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू बनी तो पूरी दुनिया ने इस एक्ट्रेस की खूबसूरती को देखा। शादी के दिन वाइट गाउन में मेघन परियों से कम नहीं लग रही थी। मेघन के ग्वों के साथ 5 मीटर का लंबा वेइल था। इस गाउन पर की गई कलाकारी भी उम्दा थी। यह गाउन सिल्क फैब्रिक से बनाया गया था। गाउन के साथ मेघन ने बेहद सिंपल मेकअप और हेयर स्टाइल बनाया था। इस सादगी में मेघन की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आ रही थी। 

5) साइना नेहवाल

इस साल बॉलीवुड-हॉलीवुड के बाद स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से भी शादी की सहनाई सुनने को मिली। ये शादी थी बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की। साइना ने अपने साथी प्लेयर पारुपल्ली कश्यप से शादी की। 14 दिसंबर को दोनों की गुपचुप शादी हुई। इस शादी में साइना ने डिज़ाइनर वैशाली अग्रवाल का डिजाईन किया लहंगा पहना। लहंगे के साथ सोने का चोकर सेट पहना। साइना का वेडिंग लुक बेहद सिंपल मगर एलिगेंट था।

शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में साइना ने सब्यसाची कलेक्शन का हैवी एम्ब्रायडरी वाला लहंगा पहना। रिसेप्शन में साइना का ऐसा लुक देख हर कोई दंग रहा गया। साइना के साथ उनके पति ने भी सब्यसाची कलेक्शन का ऑउटफिट कैरी किया था। 

Web Title: Year Ender 2018: The most beautiful and stylish brides of 2018

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे