लाइव न्यूज़ :

World Water Day 2020: आंखों से लेकर बालों तक की खूबसूरती को बढ़ाता है पानी, पढ़िए 7 वॉटर ब्यूटी टिप्स

By मेघना वर्मा | Updated: March 22, 2020 11:34 IST

इस दिनों देश के जो हालात चल रहे हैं उसमें पानी से हाथ धोने को बार-बार जोर दिया जा रहा है। कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए डब्लूएचओ ने लोगों से बार-बार हाथ धोते रहने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आपकी पफी आईज हैं या आंखें सूजी हुई हैं तो भी पानी की मदद से आप इसे ठीक कर सकते हैं। आप पानी से फेस साफ करके अपने बंद पोर्स को खोल सकते हैं।

पानी, धरती पर पाया जाने वाला वो अमृत है जिसके बिना धरती पर जीने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इंसान की जिंदगी की शुरुआत से लेकर उसके अंत तक सभी जगह पानी की अपनी अलग-अलग अहमियत है। ये पानी शरीर में जाए तो प्यास बुझती है, खाना बनाने के लिए भी पानी का इस्तेमाल होता है। पानी की इसी एहमियत को मनाने के लिए हर साल 22 मार्च को वर्ल्ड वॉटर डे के रूप में मनाया जाता है। 

इस दिनों देश के जो हालात चल रहे हैं उसमें पानी से हाथ धोने को बार-बार जोर दिया जा रहा है। कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए डब्लूएचओ ने लोगों से बार-बार हाथ धोते रहने की अपील की है। दुनिया भर के सभी विकसित देशों में स्वच्छ और सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर साल ये दिन मनाया जाता है।

जिस तरह हमारे हर काम में पानी का सबसे ज्यादा उपयोग होता है उस तरह खुद को जवां और खूबसूरत दिखाने में भी पानी का बहुत बड़ा योगदान है। पानी का इस्तेमाल करके कई सारे ब्यूटी टिप्स की मदद से आप अपने चेहरे का नूर और बढ़ा सकते हैं। 

आइए जल दिवस के इसी मौके पर आपको बताते हैं पानी की मदद से होने वाले 10 ब्यूटी सीक्रेट्स-

1. बाल बनाता है मजबूत

अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए आप सिर्फ पानी से अपना बाल धुल सकते हैं। ये आपके स्कैल्प को ड्राई होने से बचाता है और आपके बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। 

2. शाइनी बाल

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल शाइनी और सिल्की हो जाएं तो भी आपको पानी से बाल धुलना चाहिए। बस पानी में थोड़ा सा इसेंशियल ऑयल मिलाकर आप बाल धुल लें आपके बालों में शाइन आ जाएगी।

3. शाइनी स्किन

आपको अपने फेस पर शाइनी ग्लो चाहिए तो भी आप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी से चेहरा धोते रहने से आपकी स्किन को विटामिन ई मिलता है जो आपकी स्किन को शाईनी बनाता है।

4. रिंकल्स कम करता है

आपकी स्किन पर पड़ी झुर्रियों को भी पानी से कम किया जा सकता है। आप जरूरत के हिसाब से पानी पीती रहिए और दिन में कम से कम दो बार पानी से अपना मुंह साफ कीजिए। आपकी सभी झुर्रियां गायब हो जाएंगी।

5. स्किन में लाता है कसाव

बहुत सी महिलाओं को शिकायत होती है कि उनकी स्किन ढीली पड़ती जा रही है। ऐसे में पानी आपकी स्किन को कसाव देता है। इसके लिए आप एक कपड़े को ठंडे पानी में डिप कीजिए फिर इससे एक्सट्रा वाटर निकाल दीजिए अब इस कपड़े को मुहं पर रखकर कुछ मिनट बैठिए। ये क्रिया आपकी स्किन को टाइट बनाएगी।

6. सूजी आंखे

अगर आपकी पफी आईज हैं या आंखें सूजी हुई हैं तो भी पानी की मदद से आप इसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए भीगा हुआ कपड़ा लीजिए और इसे आंखों के नीचे रखिए ये पफी आईज को सही कर देंगी।

7. खोलते हैं बंद पोर्स

अगर आपके फेस के पोर्स बंद हैं(जो अक्सर धूल और प्रदूषण के कारण बंद हो जाते हैं) तो आप पानी से फेस साफ करके अपने बंद पोर्स को खोल सकते हैं। ये आपकी स्किन को हेल्दी रखता है साथ ही आपकी स्किन साफ दिखाई देती है। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन