लाइव न्यूज़ :

World Milk Day: आज ही उठाकर बाहर फेंक दें महंगी क्रीम, दूध से मिलेगी 'दूध' जैसी त्वचा, ट्राई करें 4 उपाय

By उस्मान | Updated: June 1, 2019 11:27 IST

अगर आप मुंहासे, सूखी त्वचा, दाग-धब्बे और झुर्रियों से परेशान हैं, तो आपको महंगे क्रीम का नहीं, इन नैचुरल उपायों को आजमाना चाहिए.

Open in App

दूध के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। दूध विटामिन ए और डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। इसके अलावा दूध प्रोटीन और हेल्दी फैट का भी एक बेहतर स्रोत है। यह सभी पोषक तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध के त्वचा और बालों के लिए भी कई फायदे हैं। आज विश्व दूध दिवस (World Milk Day) है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी त्वचा को निखारने के लिए दूध का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

1) आलू और दूधकच्चा आलू एक बेहतरीन स्किन ब्राइटनर है। आलू को अच्छे से मसल लें और पैक के रूप में अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसके अलावा आलू आंखों के काले घेरों को भी मिटा सकता है। आलू की पतली स्लाइस काटें और कुछ मिनटों के लिए अपनी आंखों पर रखें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको दमकती त्वचा मिलेगी।

2) हल्दी, दही और दूधहल्दी में नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक और त्वचा में चमक लाने वाले गुण होते हैं। हल्दी का पेस्ट लगाने से टैन से छुटकारा मिलता है। नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतर स्रोत है जिससे स्किन में चमक आती है। इसके लिए आप हल्दी, दूध और दही को मिक्स कर लें और उसमें नींबू निचोड़कर पेस्ट बना लें। इसे हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगायें।

3) दूध और शहदशहद और दूध दोनों चीजें चेहरे पर चमक लाने के बेहतर चीजें हैं। इससे आपको मुँहासे को रोकने में मदद मिलती है और यह मिश्रण त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करता है। सेंसिटिव स्किन वाले फेस वॉश का उपयोग करके इस मिश्रण को लगा सकते हैं। इस मिश्रण में कोई रसायन या पैराबेन नहीं होता है।

4) बेसन और दूध अगर आप रूखी त्वचा से परेशान है और स्किन का निखार गयाब होता जा रहा है तो एक बार बेसन और दूध से बना पैक लगाए। इस पैक को हफ्ते में दो बार 10 से 15 मिनट के लिए लगाए।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन