लाइव न्यूज़ :

Winter Tips: ठंड में दब गया है आपका निखार तो मसूर की दाल और नीम के पत्ते से करें ये उपाय, चेहरे पर लौट आएगी चमक

By मेघना वर्मा | Updated: January 5, 2020 11:30 IST

चेहरे पर ग्लो के लिए पता नहीं कितने ही तरह के क्रीम और पाउडर का इस्तेमाल कर लेते हैं फिर भी चेहरे पर चमक नहीं आती। 

Open in App
ठळक मुद्देखासकर ठंड के दिनों में चेहरे की चमक उड़ जाती है।चेहरा ना सिर्फ शुष्क हो जाता है बल्कि चेहरे पर ड्राईनेस के निशान तक आ जाते हैं।

खूबसूरत कौन नहीं लगना चाहता? हर किसी को अपने चेहरे पर गोरी निखरी त्वचा और बेदाग सा चेहरा पसंद है। इसी खूबसूरती के लिए लोग तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ब्यूटी पार्लर में अपना हजारों रुपये फूंक डालते हैं। चेहरे पर ग्लो के लिए पता नहीं कितने ही तरह के क्रीम और पाउडर का इस्तेमाल कर लेते हैं फिर भी चेहरे पर चमक नहीं आती। 

खासकर ठंड के दिनों में चेहरे की चमक उड़ जाती है। चेहरा ना सिर्फ शुष्क हो जाता है बल्कि चेहरे पर ड्राईनेस के निशान तक आ जाते हैं। ऐसे में आप चाहे जितने केमिकल प्रोडक्ट्स यूज कर लें ये परेशानी बनी ही रहती है। अगर आप कुछ घरेलू तरीकों को आपनाएं तो इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। 

आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे पर गोरा निखार वापिस पा सकते हैं। 

1. मसूर की दाल का कमाल

भारतीय व्यंजन में ऐसी कई सामग्रियां हैं जिन्हें इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन से जुड़ी हुई करी पेशानी हल कर सकते हैं। ऐसी ही एक है मसूर की दाल। ठंड में चेरहे पर गोरे निखार के लिए मसूर की दाल को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और फिर उसे शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा साफ पानी से धो दें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपको अपने चेहरे पर अंतर पता चलने लगेगा।

2. हल्दी और मलाई के आगे सब फीका

तमाम तरह की क्रीम्स भी आपके चेहरे को वो निखार नहीं दे पाएगी जो मलाई और हल्दी आपके चेहरे को देंगे। ठंड के दिनों में हल्दी और मलाई को मिलाकर लगाने से भी चेहरे का रंग साफ होता है और स्किन दमकने लगती है। दो चम्मच मलाई में एक चुटकी हल्दी अच्छी तरह से मिलाएं और आंखों को बचाते हुए चेहरे पर लगाएं। कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर धीरे-धीरे हाथों से मसाज करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें।

3. नीम के पत्ते

नीम के पत्ते में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। नीम का उपयोग ना सिर्फ फोड़े-फुंसियों को ठीक करने में होता है बल्कि चमकती त्वचा के लिए भी ये काफी उपयोगी है। इसके लिए नीम के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ी से हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। चेहरा सूखने के बाद पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में तीन बार जरूर करें। 

टॅग्स :विंटर्स टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल