लाइव न्यूज़ :

Winter Skin Care: क्या आपकी स्किन सर्दियों में होती है ड्राई, तो फॉलो करें ये विंटर टिप्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 2, 2019 15:34 IST

Winter Skin Care: सर्दियों में स्किन का सबसे ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। हम बदलते मौसम को तो रोक नहीं सकते लेकिन अपनी दिनचर्या में कुछ चीजों को बदल कर अपनी स्किन को सुंदर और हेल्दी बना सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉडी के डेड सेल को हटाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार फेस और बॉडी स्क्रब करना चाहिएआप जितना ज्यादा पानी पीएंगे आपकी स्किन उतनी हाइड्रेटेड रहेगी

Winter Skin Care: सर्दियों के आते ही स्किन कई तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। जैसे कि स्किन ड्राई हो जाना, खिंचाव, सूखापन और चेहरे और स्किन से ग्लो का चले जाना। ऐसे में सर्दियों में स्किन का सबसे ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। हम बदलते मौसम को तो रोक नहीं सकते लेकिन अपनी दिनचर्या में कुछ चीजों को बदल कर अपनी स्किन को सुंदर और हेल्दी बना सकते हैं।

कैसे रखे स्किन का ख्याल?

1- सर्दियों में कोशिश करें कि गर्म पानी से न नहाएं। इसके जगह आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी स्किन के नेचुरल ऑयल को खत्म कर देता है जिसकी वजह से स्किन ड्राई होने लगती है।

2- अगर आपकी स्किन सूखी है तो चेहरे और बॉडी पर साबुन का इस्तेमाल कम करें। साबुन आपकी स्किन को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसकी जगह आप नेचुरल बॉडी क्लिनर जैसे की बेसन या घरेलू किसी चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन ड्राई कम होगी और उसकी सुंदरता भी बनी रहेगी।

3- नहाने के बाद बॉडी पर मॉइस्चराइजर या बॉडी लोशन का इस्तेमाल जरूर करें। आप बॉडी के बॉडी बटर का इस्तेमाल कर सकती है। इसके साथ ही अपने फेस के लिए एक फेस लोशन अपने पास जरूर रखें।

4- एक अच्छा मॉइस्चराइजर या बॉडी लोशन खरीदते समय याद रखें कि उसमें शीया बटर या को कोकोआ बटर या फिर कोई बादाम, जैतून तेल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें।

5- अगर आपकी स्किन ऑयली है तो भी उसमें पानी की कमी होती है। ऐसे में आपको चेहरे के लिए एक जेल आधारित मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है जिसमें ऑयल ना हो या अच्छे मॉइस्चाइजिंग एजेंट्स जैसे एलोवेरा, ग्लिसरीन, हैलुरोनिक एसिड, खीरा और तरबूज के गुण हों। आप जितना ज्यादा पानी पीएंगे आपकी स्किन उतनी हाइड्रेटेड रहेगी। सर्दियों में लोगों को कम प्यास लगती है लेकिन बदलते मौसम में भी आपको कम से कम 8 ग्लास पानी पीना चाहिए।

6- जिस तरह हमारा सांस लेना जरूरी है उसी तरह स्किन का सांस लेना भी जरूरी होता है। हमारी स्किन के ऊपर डेड सेल जम जाते हैं जिससे हमारी त्वचा सांस नहीं पाती। इन डेड सेल्स को हटाना जरूरी होता है।

7- बॉडी के डेड सेल को हटाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार फेस और बॉडी स्क्रब करना चाहिए। स्किन सुंदर दिखे इसके लिए स्किन का हेल्दी रहना भी बहुत जरूरी है। सुंदर दिखना ही सिर्फ जरूरी नहीं होता है बल्कि उसे क्लियर और हेल्दी भी रखें।

टॅग्स :विंटर्स टिप्सस्किन केयरब्यूटी टिप्सदमकता चेहरा
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

स्वास्थ्यCold Wave Alert: कड़ाके की ठंड में खुद को कैसे रखें हेल्दी? जानिए इन आसान उपायों के बारे में, छू नहीं पाएगी सर्दी

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन