लाइव न्यूज़ :

सर्दी के मौसम में गुनगुने पानी में नमक मिलाकर नहाएं, स्किन को मिलते हैं ये 3 फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: December 12, 2018 10:39 IST

Open in App

सर्दियां आते ही पानी से हमारी दोस्ती टूट जाती है। पानी पीने से लेकर नहाने तक, हर चीज से हमारा दूरी बनाने का मन करता है। लेकिन शरीर को अन्दर और बाहर दोनों तरीके से साफ रखने के लिए पानी की जरूरत तो पड़ती ही है। ऐसे में ज्यादातर लोग गुनगुने या गर्म पानी का सहारा लेते हैं। मगर पानी को सिर्फ गर्म करने से काम नहीं चलेगा, इसमें कुछ खास चीज को मिलाकर नहाने से अधिक लाभ मिलता है। 

ठंड के मौसम में सर्द हवाओं के चलते त्वचा रूखी होने लगती है। इसे सही देखभाल ना मिले तो त्वचा पर खुजली, दाद, खाज, सफेदी जैसी आदि स्किन प्रॉब्लम हो जाती हैं। अगर इन सबसे आप छुटकारा पाना चाहते हैं तो सर्दी में गुनगुने पानी में नमक मिलाकर नहाएं। इस तरह के पानी से नहाने से ना केवल ये स्किन प्रॉब्लम दूर होंगी साथ ही आपकी त्वचा को तीन और बड़े फायदे भी मिलेंगे। आइए जानते हैं क्या:

1. नमक वाले पानी से नहाने का फायदे

बहुत गर्म नहीं, लेकिन हल्का गर्म पानी करके उसमें नमक मिलाएं। ज्यादा गर्म पानी से त्वचा के जलने और अधिक रूखा हो जाने का अखात्रा होता है। इस तरह के पानी से नहाने से त्वचा और बालों दोनों में चमक आती है। 

2. स्किन इन्फेक्शन से बचाव

अगर पहले से कोई स्किन इन्फेक्शन जैसे कि त्वचा पर दाग, धब्बे, रैशेज, क्झु खुजली, दाद, खाज आदि समस्या है तो यह दूर हो जाएगी। नियमित रूप से इस पानी से नहाने से स्किन प्रॉब्लम आने से पहले ही रुक जाएंगी।

3. नमक वाले पानी से पाएं निखरी त्वचा

पहले सादा पानी और अंत में जब थोड़ा पानी बाख जाए उसमें दो चम्मच नमक मिलाकर इस पानी से धीरे धीरे नहायें। रोजाना यह काम करने से कुछ ही दिनों में आप अपनी त्वचा के रंग में बदलाव को महसूस कर सकेंगे। नमक के प्रभाव से त्वचा की गंदगी गहराई से साफ होगी, ऊपरी परत से दूषित कण साफ होंगे और नीचे से साफ और निखरी त्वचा बाहर आएगी।

यह भी पढ़ें: Winter Skin Care: ड्राई स्किन वाले फॉलो करें ये आसान टिप्स, 2 दिन में लौटेगी चेहरे की चमक

नमक वाले पानी से इन रोगों का खात्मा

उपरोक्त तीन फायदों के अलावा नमक वाले पानी से  नहाने से दो बड़े रोगों का भी खात्मा होता है। अगर आपको मांसपेशियों या जोड़ों के दर्द की परेशानी है तो नहाने के बाद आखिर में बचे हुए पानी में दो चम्मच नमक मिलाएं और इससे धीरे धीरे नहायें। अपने जोड़ों पर इस पानी को डालें। कुछ ही दिनों में जोड़ों का दर्द दूर हो जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों को गठिया यानी अर्थराइटिस की समस्या है, उनके लिए भी नमक वाले पानी से नहाना लाभकारी सिद्ध होता है। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सहेल्थ टिप्सविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन