लाइव न्यूज़ :

लाल, पीला-नीला आपके कपड़े का रंग बताता है कैसी है आपकी पर्सनैलिटी, काले रंग का आउटफिट कहता है ये खास बात

By मेघना वर्मा | Updated: February 18, 2020 11:54 IST

Your Outfit Color Say About You: ग्रीन रंग आपके अंदर की क्रिएटिवीट को दर्शाता है। आप नए टास्क और नई चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपील एक ऐसा रंग है जो आपके शरराती अंदाज और जॉयफुल नेचर को दिखाता है। पिंक रंग आपके अंदर के पॉजिटिव रवैये को दिखाता है।

जिस तरह आपकी राशि आपके नेचर के बारे में बहुत कुछ बताती है इसी तरह आपके कपड़ों का रंग आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत सारी बातें उकेरता है। आप जिस रंग का कपड़ा पहनते हैं वो आपकी कई आदतों और आपके नेचर को दर्शाता है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही कलर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी शख्सियत के बारे में बहुत कुछ बताता है। 

वैसे तो रंग अपने आप में ही बहुत कुछ बोलते हैं। फिर इसके साथ आपकी एनर्जी भी जुड़ जाए तो बात ही कुछ और हो जाती हैं। आप जिन रंग के कपड़ो को सबसे ज्याद पहनते हैं उससे आपके नेचर का पता चलता है। आइए आप भी जानिए रंगों का ये खेल और क्या कहते हैं आपके कपड़े का रंग।

1. ब्लू

अगर आप ज्यादातर ब्लू कपड़े पहनना पसंद करते हैं तो आप चीजों को मैनेज करना बहुत अच्छे से जानते हैं। साल 2013 में हुई एक रिसर्च के मुताबिक अगर आपको ब्लू कलर बहुत पसंद है तो आप हर काम को हर कठिनाईयों को बहुत अच्छी तरह मैनेज कर पाते हैं। कलर साइकोलॉजी की मानें तो नीला रंग आपकी स्किल को दिखाता है। ऑफिस और बिजनेस की जगह में भी आप कामयाब होते हैं। 

2. रेड

लाल रंग हमेशा प्यार को दर्शाता है। ये कलर बोल्ड और कैची होता है और सभी के ऊपर जंच जाता है। बहुत से लोगों का ये भी मानना होता है कि लाल रंग पावर का प्रतीक होता है। ये लाउड कलर आपके बोल्ड नेचर को भी दिखाता है। लाल रंग आपको औरों से कुछ हटकर दिखाता है मगर कई बार ऐसा भी होता है कि जैसा आप दिखना चाहते हैं वैसा नहीं होता। हां रेड एक बहुत अच्छा कलर है लेकिन प्रोफेशनल कामों में इस रंग को अवॉइड करना बेहतर होता है।

3. ग्रे और ब्लैक

अगर आपको ग्रे या ब्लैक करल पसंद है तो समझिए आपमें सीखने की ललक है। ये दोनों ही कलर बेहद सूदिंग होते हैं। जो आपकी पर्सनैलिटी को दर्शाते हैं। इस कलर के जैसे ही आप भी किसी चीज में घुल से जाते हैं। ग्रे और ब्लैक करल के आउटफिट ये भी दर्शाते हैं कि आप अपने कंफर्ट लेवल से बाहर नहीं आना चाहते। आपको किसी भी तरह का खतरा उठाना पसंद नहीं होता।

4. ग्रीन

ग्रीन रंग आपके अंदर की क्रिएटिवीट को दर्शाता है। आप नए टास्क और नई चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये रंग शांत होने का भी प्रतीक है। ये रंग सामने वाले पर आपका पॉजिटिव रिस्पॉन्स छोड़ती है। ये आपकी सटैबिल्टी और अथॉरिटी को दर्शाता है। ये रह इस बात की गवाहीदेता है कि आपका दिमाग किसी भी चीज का ज्यादा लोड नहीं लेता।

5. पिंक

पिंक रंग आपके अंदर के पॉजिटिव रवैये को दिखाता है। ये आपके फ्रेंडली नेचर की निशानी भी होता है। जब आप सोशल इंनवार्यमेंट में इस रंग को पहनते हैं तो आपका नेचर और भी खुलकर सामने आता है। इस रंग से पता चलता है कि आपका दिल बेहद सॉफ्ट है मगर आप खुद में बहुत मजबूत पर्सनैलिटी हैं।

6. पीला

पील एक ऐसा रंग है जो आपके शरराती अंदाज और जॉयफुल नेचर को दिखाता है। ये रंग आपके अंदर के चुलबुले पन को भी दिखाता है। पीला सूर्य का कलर होता है जो आपको सबसे अलग आईडेंटिफाई करता है। आप पीले रंग के आउटफिट में खुद को कॉन्फिडेंट पाते हैं। पीले रंग को पसंद करने वाले लोग पॉजिटिव होते हैं। 

7. व्हाइट

सफेद कलर, रंगो का राजा कहा जा सकता है। हर कलर की उत्पत्ति इसी से होती है। इस रंग का आउटफिट पहनने वाले लोग अक्सर बेहद ऑर्गनाइज होते हैं। किसी भी तरह की हड़बड़ी या गलती इनसे बर्दाश्त नहीं होती। सिर्फ वर्कप्लेस पर ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी ये बेहद ऑर्गनाइज होते हैं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल