लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: नियमित हेयर ऑयलिंग के होते हैं कई फायदे, बालों में तेल लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2022 17:58 IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अपना सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिसकी वजह से कई बार लोग बालों और स्किन के खराब होने की बात करते हैं। ऐसे में बालों की अच्छी क्वालिटी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से बालों में तेल लगाते रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देरात भर के लिए अपने बालों में तेल लगाकर मत छोड़िये।तेल लगाने के तुरंत बाद बालों में कंघी न करें। तेल को गर्म करें और इसे ठंडा होने दें।

Hair Care Tips: बाल किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है। पुरुषों और महिलाओं को अपने बालों को स्वस्थ और आकर्षक बनाए रखने के लिए उनकी जरूरी देखभाल करनी चाहिए। बालों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे सरल लेकिन सबसे अच्छे तरीकों में से एक है नियमित रूप से बालों में तेल लगाना। जैसे शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह बालों में नियमित रूप से तेल लगाना भी जरूरी होता है। ऐसे में जानते हैं कि बालों में नियमित रूप से तेल लगाने के क्या फायदे हैं।

जानिए नियमित हेयर ऑयलिंग के फायदे

-बालों में तेल लगाने से स्कैल्प और बालों के स्ट्रैस को ड्राई होने से बचाने में मदद मिलती है।

-हर्बल और आवश्यक तेलों का उपयोग खोपड़ी में गहराई से प्रवेश कर सकता है, बालों की कोशिकाओं को पोषण दे सकता है और विकास को बढ़ावा दे सकता है।

-नियमित तेल लगाने से बालों को भंगुर होने से रोका जा सकता है और टूटने को कम किया जा सकता है।

-तेल लगाने से बालों की गर्मी और टूट-फूट से बचाव होता है।

-आप तेल लगाकर अपने बालों को मॉइस्चराइज और स्वस्थ रख सकते हैं।

-बालों में तेल लगाने से आपके बालों में प्राकृतिक चमक आ सकती है।

-तेल उलझाव को दूर करता है और बालों के झड़ने, समय से पहले सफेद होने और गंजेपन के जोखिम को कम करता है।

हालांकि, बालों में तेल लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। सबसे पहली बात ये कि गलत तरीके से तेल लगाने से अधिक नुकसान हो सकता है। तो जानिए बालों में तेल लगाते समय आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

हेयर ऑयलिंग के समय इन बातों का रखें ध्यान

-तेल को गर्म करें और इसे ठंडा होने दें। एक बार जब यह गुनगुना हो जाए, तो अपनी उंगलियों का उपयोग करके तेल को अपने स्कैल्प पर समान रूप से लगाएं।

-धीरे से स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में तेल लगाएं और अपने बालों को जड़ों से सिरे तक मॉइस्चराइज़ करें।

-अपने बालों को दुपट्टे से ढके बिना धूप में घर से बाहर न निकलें। तैलीय बाल प्रदूषण और धूल को आकर्षित कर सकते हैं, जिससे सिर में जलन, संक्रमण या यहां तक कि रूसी भी हो सकती है।

-तेल लगाने के तुरंत बाद बालों में कंघी न करें। इसके बजाय, बालों की उलझनों को दूर करने के लिए अपनी उंगलियों को धीरे से घुमाएं और टूटने से बचाने के लिए 15-20 मिनट के बाद ही कंघी करें।

-रात भर के लिए अपने बालों में तेल लगाकर मत छोड़िये। सिर को तेल की सभी अच्छाइयों को सोखने के लिए दो घंटे पर्याप्त हैं। इसलिए शैंपू करने से 2-3 घंटे पहले बालों में तेल लगा लें।

ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करके आप बालों की अच्छी क्वालिटी बनाए रख सकते हैं।

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स