लाइव न्यूज़ :

साबुन और फेसवॉश नहीं बल्कि इन 5 नेचुरल तरीकों से धुलें अपना चेहरा, आ जाएगा ग्लो

By मेघना वर्मा | Updated: July 26, 2020 14:30 IST

आपकी स्किन भी सेंसटिव है या आपको भी साबुन से स्किन पर रैशेज हो जाते हैं तो आप नेचुरल तरीके से अपने फेस को वॉश कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएलोवेरा आपकी फेस की स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। आप नारियल तेल से अपने चेहरे का मेकअप पूरी तरह से साफ कर सकती हैं।

आज के धूल और प्रदूषण वाले मौसम में आपका चेहरा बहुत जल्द काला पड़ने लगता है। डार्क स्पॉट, ब्लैक हेड्स और रफनेस आपकी स्किन की रंगत छीन लेते हैं। ज्यादातर महिलाएं अपने फेस को साफ करने के लिए वो अक्सर साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं। कई महिलाओं को साबुन और फेसवॉश से रैशेज हो जाते हैं। 

अगर आपकी स्किन भी सेंसटिव है या आपको भी साबुन से स्किन पर रैशेज हो जाते हैं तो आप नेचुरल तरीके से अपने फेस को वॉश कर सकती हैं। चेहरा धुलने के लिए आज हम आपको यहां कुछ नेचुरल चीजें बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी स्किन को साफ कर सकती हैं। 

1. शहद

शहद आपकी स्किन पर नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। ये आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है। इससे आपके चेहरे के पोर्स साफ करते हैं। शहद इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को गीला करें। अब शहद की कुछ बूंद लेकर इसे अपने चेहरे पर 5 मिनट तक मलें। अब इसे साफ पानी से धुल लें।

2. दही

दही को नेचुलर मॉइस्चराइजर माना जाता है। ये आपकी स्किन को नमी पहुंचाती है। चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए ये सबसे बहेतर मानी जाती है। जिनके चेहरे पर टैन सबसे ज्यादा होता है। उनके लिए दही सबसे कारगर होती है। इसे आप साबुन की जगह इस्तेमाल कर सकती है। 

3. एलोवेरा

एलोवेरा आपकी फेस की स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। इससे आप स्किन की लगभग हर समस्‍या को दूर कर सकती हैं। जी हां एलोवेरा आपके स्किन के लिए नेचुरल स्किन मॉश्चराइजर का काम करता है। इसे स्किन पर लगाने से नमी आती है साथ ही स्किन को पोषण भी मिलता है। 

4. नारियल का तेल

आप नारियल तेल से अपने चेहरे का मेकअप पूरी तरह से साफ कर सकती हैं। बस थोड़ा सा नारियल तेल लेकर चेहरे पर कुछ देर मलें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो डालें। इससे आपका फेस पूरी तरह साफ हो जाएगा।

5. गुलाब जल

गुलाब जल एस्ट्रिन्‍जेंट की तरह काम करता है। स्किन में कसाव भी आ जाता है। रात को सोने से पहले अपने चेहरे और गर्दन पर गुलाब जल लगाएं। इसे थोड़ा मल लें जिससे स्किन की गंदगी साफ हो जाए। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन