लाइव न्यूज़ :

Summer Skin Care Tips: गर्मी को मात देने के लिए घर पर ही ट्राई करें ये 5 DIY कूलिंग फेस मास्क

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 5, 2023 15:39 IST

गर्मी के मौसम में अक्सर हम अपनी त्वचा को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसे में हमें समझ नहीं आता कि हम गर्मी को मात देने के लिए अपनी त्वचा का खास ख्याल कैसे रखें।

Open in App

Summer Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में अक्सर हम अपनी त्वचा को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसे में हमें समझ नहीं आता कि हम गर्मी को मात देने के लिए अपनी त्वचा का खास ख्याल कैसे रखें। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो यहाँ आपको 5 DIY कूलिंग फेस मास्क के बारे में बताया है, जिन्हें आप घर पर ही आराम से बना सकते हैं। 

खीरा और तरबूज का फेस मास्क

खीरे का रस और तरबूज लें और इसमें दो चम्मच दूध पाउडर के साथ अंडे का सफेद भाग मिलाएं। एक स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए सामग्री को ब्लेंडर में डालें। पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 30 मिनट बाद पानी से धो लें। खीरे और तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है जो न केवल आपकी त्वचा को गंदगी और अन्य अशुद्धियों से साफ करेगा बल्कि ठंडक भी प्रदान करेगा।

एलोवेरा और नींबू के रस का फेस मास्क

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और नींबू का रस अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। नींबू का रस और एलोवेरा त्वचा की चिकनाई से छुटकारा दिलाते हुए त्वचा को नमीयुक्त रखते हैं और त्वचा को एक ताज़ा खुशबू देते हैं।

फलों का फेस मास्क

पपीता, तरबूज, केला और सेब जैसे फलों को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इन फलों में एंजाइम होते हैं जो मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा दिलाते हैं, त्वचा के छिद्रों को कसते हैं, त्वचा को साफ करते हैं और एसिड-क्षारीय संतुलन को बहाल करते हैं, जैसा कि प्रकाशन द्वारा कहा गया है।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन