लाइव न्यूज़ :

बाजार से ना खरीदें मंहगा क्लींजर, रसोई में रखे ये 5 सामान करेंगे चेहरे की नैचुरल सफाई

By मेघना वर्मा | Updated: July 11, 2020 14:36 IST

स्किन केयर में क्लींजिंग पार्ट सबसे ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप बाजार से मंहगा क्लींजर नहीं लेना चाहतीं हैं तो आप घर पर नेचुरल तरीके से भी क्लिंजर तैयार कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे को शांत और सौम्य बनाती है। पपीता के पेस्ट को ओटमील और दूध के साथ मिलाकर आप चेहरे पर इसकी मसाज कर सकते हैं।

चेहरे को इस प्रदूषण और धूल से बचाने के लिए जरूरी है कि आप रेग्युलरली अपने फेस को क्लीन करें। क्लींजिंग करने से चेहरे को ना सिर्फ चमक मिलती है बल्कि सभी तरह की गंदगी भी साफ हो जाती हैं। क्लींजिंग का यूज करने से आपका चेहरा खिला हुआ भी लगता है। वैसे तो बाजार में मिलने वाला क्लींजिंग ना सिर्फ बहुत मंहगा होता है बल्कि उसमें पड़ा केमिकल आपके फेस के लिए हार्मफुल भी हो सकता है। 

स्किन केयर में क्लींजिंग पार्ट सबसे ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप बाजार से मंहगा क्लींजर नहीं लेना चाहतीं हैं तो आप घर पर नेचुरल तरीके से भी क्लिंजर तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नेचुरल क्लिंजर बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। 

1. दही

दही आपके स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। ये आपके पेट को अंदर से ठंडा रखता है साथ ही आपकी स्किन को साफ भी करता है। क्लींजर के लिए दही एक बेहतरीन ऑप्शन है। दो छोटे चम्मच दही से अपने चहरे की मसाज करने से आपकी स्किन बेदाग हो जाएगी। ये आपकी स्किन पर किसी भी तरह के इंफेक्शन होने से भी बचाएगा। 

2. टमाटर

टमाटर खाने में पसंद है तो उसे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। नैचुलर क्लींजर के रूप में टमाटर एक बेस्ट ऑपेशन है। आप टमाटर को स्किन पर रब करके आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। टमाटर आपकी रोम छिद्र को भी खोलता है, स्किन को लचीला से टाइट बनाता है। 

3. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे को शांत और सौम्य बनाती है। इसका पेस्ट आपको स्किन पर लगाना चाहिए। ये आपके स्किन को लम्बे समय तक साफ रखती है। आयुर्वेद में भी इसका असर काफी दिखता है। दो छोटे चम्मच मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर कपूर डाल चेहरे की मसाज करें। 

4. पपीता

पपीता आपके पेट को साफ करता है। पपीता के पेस्ट को ओटमील और दूध के साथ मिलाकर आप चेहरे पर इसकी मसाज कर सकते हैं। इससे भी आपकी स्किन साफ हो जाएगी और आपके स्किन की टैनिंग और दाग-धब्बे की समस्या दूर होगी। 

5. स्ट्रॉबेरी

मैश की हुई स्ट्रॉबेरी आपके लिए एक अच्छा क्लींजिंग ऑप्श हो सकता है। ये खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है फेस के लिए भी उतनी ही लाभकारी होती है। इसे मैश करके आप अपने फेस पर रब कीजिए ये आपको फ्रेश लुक देगी।  

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन