लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: मॉनसून के सीजन में बालों को फ्रिज फ्री रखने के लिए इस्तेमाल करें ये प्रोडक्ट्स, नहीं होगी कोई दिक्कत

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 28, 2022 16:22 IST

मॉनसून के सीजन में बालों की काफी देख-रेख करनी पड़ती है। अगर ऐसा नहीं किया तो बालों का झड़ना, चमक में कमी और रूसी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बालों को फ्रिज-फ्री रखने के लिए आप यहां बताए गए टिप्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहवा में नमी की वजह से मॉनसून के मौसम में बालों का फ्रिजी होना बहुत आम बात है।मॉनसून के सीजन में बालों की काफी देख-रेख करनी पड़ती है।

Hair Care Tips: गर्मी की तपिश से बचने का सबसे प्रतीक्षित मौसम आ रहा है। जहां हम बारिश में भीगने का आनंद लेते हैं, वहीं बालों की देखभाल के लिए ये मौसम सबसे कठिन हो सकता है। मॉनसून के सीजन में बालों की काफी देख-रेख करनी पड़ती है। अगर ऐसा नहीं किया तो बालों का झड़ना, चमक में कमी और रूसी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

हेयर स्मूथिंग सीरम

हवा में नमी की वजह से मॉनसून के मौसम में बालों का फ्रिजी होना बहुत आम बात है। फ्रिज सूखे, क्षतिग्रस्त बालों का संकेत है। मॉनसून के सीजन में हवा नम होती है, जो हमारे बालों को गीला कर देती है, जिससे बाल फ्रिजी हो जाते हैं। इसलिए अगर आप अपने खूबसूरत बालों को फ्रिज फ्री रखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे बेहतरीन उपाय है हेयर स्मूथिंग सीरम। आप अपने बालों के अनुसार मार्केट में मौजूद कोई भी हेयर स्मूथिंग सीरम खरीद लें।

स्टाइलिंग कंडीशनर

बारिश के मौसम में बालों का ख्याल रखना काफी मुश्किल भरा काम होता है। ऐसे में अगर आप अपने बालों को मॉनसून में होने वाली दिक्कतों से बचाना चाहते हैं तो आप स्टाइलिंग कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टाइलिंग कंडीशनर बालों को पोषण देने का काम करते हैं। यही नहीं, आपका अगर कहीं बाहर जाने का प्लान है तो भी आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि स्टाइलिंग कंडीशनर बालों को सेट करने में काफी मदद करता है। इसके साथ स्टाइलिंग कंडीशनर किसी भी प्रकार के सूखेपन को दूर करता है।

 

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स