लाइव न्यूज़ :

प्राइवेट हिस्से के बालों को शेव करने से पहले जरूर जान लें ये 6 बातें

By गुलनीत कौर | Updated: September 26, 2018 09:17 IST

वेजाइनल एरिया को बार-बार शेव करने से इस जगह पर इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। सफेद रंग के दाने हो जाते हैं जो काफी परेशानी देते हैं।

Open in App

लड़के हो या लड़कियां, हाइजीन से आजकल सभी को प्यार है। और बॉडी के अनचाहे बाल रिमूव करना अब ना केवल लड़कियों की, बल्कि लड़कों की भी जरूरत बन गई है। जिस हिस्से के बाल दिखते हैं उनके अलावा प्राइवेट हिस्से के बालों को हटाना भी अब इम्पोर्टेन्ट माना जाता है।

आप भी अगर प्राइवेट एरिया की सफाई में रूचि लेती हैं तो इसे आपको जल्द से जल्द रोकना चाहिए। सुनने में शायद आपको अजीब लगे लेकिन एक रिसर्च के अनुसार 60 फीसदी महिलाएं जो प्राइवेट एरिया को क्लीन करती हैं उन्हें स्किन के काफी अन्दर बाल उगने की दिक्कत हो जाती है। इसके अलावा इन बालों को हटा देने से SIT यानी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का भी खतरा बढ़ जाता है।

आइए आपको बताते हैं कि प्राइवेट एरिया के बाल हटाने से आप स्वास्थ्य किन फायदों को खो देती हैं और किन नुकसानों को आमंत्रित कर लेती हैं:

1. बॉडी टेम्परेचर

सिर को छोड़कर बदन के किसी भी हिस्से पर मौजूद बाल देखने में भले ही भद्दे लगें लेकिन ये भी सच है कि ये बाल बॉडी टेम्परेचर को बनाए रखते हैं। इसी तरह प्राइवेट एरिया के बाल भी यही काम करते हैं। लेकिन इनकी अनुपस्थिति से दिक्कत होने लगती है।

2. प्रोटेक्शन

प्राइवेट एरिया के बाल बाहरी तेम्पेरातुरे, बैक्टीरिया, इन्फेक्शन आदि से त्वचा की सुरक्षा करते हैं। ये इन चीजों को सीधा त्वचा के संपर्क में नहीं आने देते। लेकिन इनकी अनुपस्थिति से कई तरह के स्किन इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें: एक महीने में कितनी बार वैक्सिंग करवानी चाहिए? जानें इसपर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

3. फेरोमोंस

वेजाइना फेरोमोंस को रिलीज करता है लेकिन इस एरिया के आसपास के बाल इस खास तत्व को अपने भीतर बनाए रखते हैं। फेरोमोंस सेक्स परफॉरमेंस में मदद करता है और यह एक जरूरी चीज है।

4. सफेद दाने

वेजाइनल एरिया को बार-बार शेव करने से इस जगह पर इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। सफेद रंग के दाने हो जाते हैं जो काफी परेशानी देते हैं। और इसके बाद भी अगर शेव करना रोका ना जाए तो डॉक्टर और दवाओं की ही जरूरत पड़ती है।

5. इरीटेशन

प्राइवेट एरिया को आप जितनी बार वैक्स या शेव करेंगी, उतनी बार यहां खुजली या जलने जैसी दिक्कत महसूस होती है। धीरे-धीरे इसके बढ़ने से स्किन इन्फेक्शन को बढ़ावा मिलता है।

6. वजनी महिलाएं बिलकुल ना करें शेव

अमेरिका में हुए एक शोध की मानें तो जिन महिलाओं का शारीरिक वजन अधिक होता है उन्हें प्राइवेट एरिया के बाल बिलकुल भी शेव नहीं करने चाहिए। क्योंकि ऐसी महिलाओं के लिए स्किन इन्फेक्शन का खतरा अन्य महिलाओं से 2 से 3 गुना अधिक होता है। 

टॅग्स :स्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

स्वास्थ्यHoli 2025: होली की मस्ती के बीच रखें अपनी स्किन का ख्याल, रंग खेलने से पहले बालों और आंखों के साथ त्वचा के लिए करें ये काम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो