दुनिया की 10 मॉडल जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 13, 2017 04:34 PM2017-12-13T16:34:53+5:302017-12-14T15:38:13+5:30

सोशल मीडिया साइट् इंस्टाग्राम तस्वीरें शेयर करने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। आम लोगों के साथ...

These instagram models have the highest followers | दुनिया की 10 मॉडल जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं

दुनिया की 10 मॉडल जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं

सोशल मीडिया साइट् इंस्टाग्राम तस्वीरें शेयर करने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। आम लोगों के साथ ही बड़े-बड़े सेलेब भी इंस्टाग्राम का जम कर इस्तेमाल करते हैं। दूसरे सोशल मीडिया की तरह इस पर सेलेब के फॉलोवर्स लाखों में होते हैं। आज हम आपको बताएंगे दुनिया की उन 10 मॉडलों के बारे में जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

1. केंडला जेनर- केंडल जेनर अमेरिका की फैशन मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी हैं। इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग के मामले में केंडला नंबर वन पर हैं। इन्हें आठ करोड़ 52 लाख लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। केंडल 22 साल की हैं और दुनिया की सबसे मंहगी मॉडल मानी जाती है। केंडल अपनी छोटी बहन काइली के साथ मिलकर अपना क्लोदिंग लाइन चलाती हैं। मशहूर मॉडल किम कार्दशियां इनकी सौतली बहन हैं। 

2. कारा डेलेविंगने- मॉडल-एक्ट्रेस कारा डेलेविंगने का जन्म 12 अगस्त 1992 को लंदन में हुआ था। कारा ने पहली बार 10 साल की उम्र में 'वोग' इटली के लिए लेडी इलोइज एनसन के साथ मॉडलिंग की थी।  ये एक एडटोरियल शॉट था। कारा बाईसेक्सुअल हैं और कई बार मॉडल ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीती चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर इनकी फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। फिलहाल इन्हें चार करोड़ 9 लाख लोग फॉलो करते है।

3. गीगी हदीद- गीगी हदीद भी अमेरिकन मॉडल हैं। 2014 में मॉडल्स डॉट कॉम ने हदीद को टॉप 50 मॉडल्स के लिस्ट में शामिल किया था। 2016 में ब्रिटिश फैशन काउंसिल ने हदीद को 'इंटरनेशनल मॉडल ऑफ द ईयर' चुना था। इंस्टाग्राम पर इन्हें तीन करोड़ 71 लाख लोग फॉलो करते हैं।

4. एमिली रताजकोव्सकी- मॉडल-एक्ट्रेस एमिली भी पॉपुलैरिटी के मामले में पीछे नहीं हैं। इस अमेरिकन मॉडल को इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 12 लाख लोग फॉलो करते हैं।

5. बेला हदीद- बेला फेमस मॉडल गीगी हदीद की छोटी बहन हैं। फैशन इंडस्ट्री में लोग इन्हें हदीद सिस्टर्स के नाम से जानते हैं। बेला भी बड़ी बहन की तरह मशहूर मॉडल हैं। एक करोड़ 61 लाख फॉलोअर्स के साथ ये चौथे नंबर पर हैं।

6. चरितस्य टाइजेन- चरितस्य अमेरिकन मॉडल और टीवी पर्सनालिटी हैं। इंस्टाग्राम पर इनको एक करोड़ 53 लाख लोग फॉलो करते हैं।

7. जिसेल बंडचेन- जिसेल बंडचेन ब्राजीलियन मॉडल हैं। 2004 से ही ये मॉडलिंग की दुनिया में काम कर रही हैं। जिसेल दुनिया की हाईस्ट पेड मॉडलों में गिनी जाती हैं। 2012 में फोर्ब्स ने जिसेल को कमाई के मामले में नंबर एक पर रखा था और 2014 में मोस्ट पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में 89वें नंबर पर रखा था। इंस्टाग्राम पर जिसेल के एक करोड़ 36 लाख फॉलोवर्स हैं।

8. मिरांडा केर- मिरांडा आस्ट्रेलियन मॉडल हैं। ये पहली आस्ट्रेलियन मॉडल हैं जिन्हें 'विक्टोरिया सीक्रेट' के लिए मॉडलिंग की है। 'विक्टोरिया सीक्रेट' महिलाओं की फेमस लॉन्जरी ब्रांड है। मिरांडा खुद का ब्रांड भी लॉन्च कर चुकी हैं। जिसका नाम 'कोरा ऑर्गिनिक्स'  है। ये स्कीनकेयर प्रोड्क्टस है। इंस्टाग्राम पर मिरांडा को एक करोड़ 16 लाख लोग फॉलो करते हैं।

9. कैंडिस स्वानपोल- कैंडिस साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं। ये 'विक्टोरिया सीक्रेट' की मॉडल के तौर पर इनकी पहचान है। 2016 में फोर्ब्स ने शीर्ष कमाई मॉडल सूची में कैंडिस को आठवें नंबर पर रखा था। फॉलोवर्स के मामले में कैंडिस मिरांडा को टक्कर दे रही हैं। कैंडिस को एक करोड़ 16 लाख लोग फॉलो करते हैं। 

10. एड्रियाना लिमा- ब्राजीलियन मॉडल-एक्ट्रेस एड्रियाना 'विक्टोरिया सीक्रेट' की सबसे मशहूर मॉडल मानी जाती हैं। 'फोर्ड' ने ए़ड्रियाना को ब्राजील की सुपरमॉडल का खिताब दिया है। 2012 में फोर्ब्स ने इन्हें कमाई के मामले में चौथे नंबर पर रखा था। 2006 में ए़ड्रियाना 'जीक्यू मैगजीन' की कवर पर दिखीं थीं। जो कि 'जीक्यू' की सबसे ज्यादा बिकने वाली अंक थी। एड्रियाना के इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 15 लाख फॉलोवर्स हैं।

 

Web Title: These instagram models have the highest followers

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे